न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी को लगाई आग, SP ऑफिस पर पथराव

बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर भड़की हिंसा ने गुरुवार को फिर जोर पकड़ लिया है। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 2:20:21

बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी को लगाई आग, SP ऑफिस पर पथराव

बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर भड़की हिंसा ने गुरुवार को फिर जोर पकड़ लिया है। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है। एसपी ऑफिस पर भी हमला हुआ है। भीड़ अब वहां से मुफस्सिल थाने की ओर रवाना हो गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए थे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां इन लोगों ने हंगामा किया। एसपी आफिस के पास करीब 25-30 हजार लोगों के जमा हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग करने की तैयारी की तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने एसपी ऑफिस पर पथराव कर दिया। एक वाहन के शीशे तोड़ दिए। सराय मांडी में सड़क पर आगजनी की गई। वहां तोड़फोड़ की गई। खबर है कि भीड़ ने वहां एक जज के बंगले पर भी पथराव किया है।

दरअसल, मुंगेर में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। बुधवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पुलिस लोगों को बेरहमी से पीटती नजर आ रही थी। इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। मुंगेर में बुधवार को वोटिंग थी इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी, लेकिन गुरुवार को सुरक्षा बलों के जाते ही लोग जमा होने लगे।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका गया। प्रदर्शन कर रहे युवा का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा। थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीकांड के विरोध में चेंबर आफ कॉमर्स ने आज मुंगेर बाजार बंद बुलाया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी बाजार में व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील करते दिखे। इस वजह से अधिकतर दुकानें भी बंद हैं। फिलहाल, मुंगेर का माहौल तनावपूर्ण है और जगह-जगह पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

गोलीकांड पर मुंगेर के डीएम का कहना है कि दीनदयाल चौक पर उपद्रव और फायरिंग की जो घटना हुई थी, उसके बाद हालात को नियंत्रित किया गया। निश्चित तौर पर यह मुंगेर के लोगों के कारण ही संभव हो पाया था कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ और इसके लिए मुंगेर की जनता निश्चित तौर पर धन्यवाद की पात्र है।

मुंगेर में हुई हिंसा के बारे में एडीजी पुलिस मुख्यालय, जितेंद्र कुमार का कहना है कि गोलीकांड की जांच सीनियर पुलिस ऑफिसर्स से कराई जा रही है। जांच में जो बातें सामने आएंगी उनके आधार पर कारवाई की जाएगी। एडीजी के मुताबिक मूर्ति विसर्जन के दौरान हालात बिगड़े थे। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी, लेकिन हालात क्यों बिगड़े, इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेर के डीएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बहुत बड़ी साजिश रची गई थी और उसी साजिश के कारण यह घटना घटी है जिसका बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष और बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि सभी लोग अपने घरों में रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।

मुंगेर के डीएम ने कहा कि पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगा है तो एक बात स्पष्ट तौर पर हम लोग कहना चाहते हैं कि किसी प्रकार के बल प्रयोग का कोई आदेश नहीं दिया गया था और पुलिस पर लगे आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस के स्तर पर यदि कोई लापरवाही हुई है तो सजा इतनी कड़ी दी जाएगी, जिसे याद रखा जाएगा।

क्या है मामला?

दरअसल, शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की देर रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस बल पर भीड़ की ओर से फायरिंग और पथराव की खबर आई थी। पुलिस का कहना था कि भीड़ की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई है। इसमें एक थानेदार का सिर फट गया था और 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, अनुराग पोद्दार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि, 7 लोग घायल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया