न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमुई में खौफनाक वारदात, 5 साल के बेटे के सामने पति ने पत्नी और बेटी का काट दिया गला

बिहार के जमुई शहर के कल्याणपुर महोल्ले में एक युवक ने अपने 5 साल के बेटे के सामने ही अपनी पत्नी और बेटी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 7:08:11

जमुई में खौफनाक वारदात, 5 साल के बेटे के सामने पति ने पत्नी और बेटी का काट दिया गला

बिहार के जमुई शहर के कल्याणपुर महोल्ले में एक युवक ने अपने 5 साल के बेटे के सामने ही अपनी पत्नी और बेटी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस पूरी घटना का चश्मदीद गवाह आरोपी प्रमोद तांती का 5 वर्षीय बेटा है। उसने बताया कि उसके पिता ने तेज धारदार हथियार से मां और बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

आरोपी प्रमोद तांती मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि प्रमोद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा होता था। कुछ समय पहले पत्नी के अवैध संबंध को लेकर आरोपी प्रमोद तांती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से इसकी जान बच गई थी।

पुलिस का कहना है कि सुबह 5 साल के मासूम बेटे ओम ने पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर जाकर बताया कि पापा मां और दीदी को मार कर कहीं चले गये हैं। तुरंत ही चाची संगीता देवी ने घर के अंदर जाकर देखा तो वो दंग रह गई। 30 वर्षीय रीता देवी और 7 वर्षीय ज्योति कुमारी का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। शव के पास ही धारदार हथियार भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया