बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सख्ती के चलते पुलिस ने करीब 7000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब के 800 कार्टन ट्रक में चावल के बोरे के नीचे छिपाए गए थे। पुलिस ने ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। कैमूर जिले के एनएच 2 पर बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव को लेकर 24 घंटे लगातार चेंकिग और छापेमारी जारी है। सभी ट्रकों को रोक कर गहन जांच की जा रही है। देर रात मोहनिया चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश की तरफ से बिहार में प्रवेश कर रहे एक हरियाणा रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक की जांच की गई। देखा तो ट्रक में चावल के बोरे के नीचे 800 कार्टन लगभग 7000 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी थी।
![कैमूर / बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तस्करी जारी, 7000 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त bihar,bihar vidhansabha election 2020,english liquor,crime news]()
ट्रक के चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक ने बताया कि हमें इस शराब को हरियाणा से लेकर पटना पहुंचाना था। ट्रक को चुनाव के समय पटना पहुंचाने के लिए पैसे देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन तभी मोहनिया चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
![कैमूर / बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तस्करी जारी, 7000 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त bihar,bihar vidhansabha election 2020,english liquor,crime news]()
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक मध्य निषेध बिहार पटना के निर्देशों पर हुई। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि जिले के उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम लगातार चेकिंग कर रही है।