न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेगूसराय : इन दो बूथों पर है 700 से अधिक मतदाता लेकिन कोई नहीं पहुंचा वोट डालने, जाने क्या रही वजह?

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं का गुस्सा भी नजर आया। बेगूसराय में गंडक नदी पर पुल न बनने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 9:21:58

बेगूसराय : इन दो बूथों पर है 700 से अधिक मतदाता लेकिन कोई नहीं पहुंचा वोट डालने, जाने क्या रही वजह?

बिहार विधानसभा चुनाव के तीन चरणों में से 2 चरण आज खत्म हो गए। दूसरे फेज में 94 सीटों पर 54.44% वोट डाले गए। इन्हीं 94 सीटों पर 2015 में 56.17% और 2010 में 51.7% वोट डाले गए थे। यानी इस बार 2010 से 3% ज्यादा और 2015 के चुनाव से 2% कम वोट पड़े हैं। हालांकि, आज हुई दूसरे फेज में वोटिंग का फाइनल आंकड़ा चुनाव आयोग एक-दो दिन में जारी करेगा। बिहार में पहले चरण में 71 सीटों पर 55.9% मतदान हुआ था। तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

700 से अधिक मतदाता लेकिन एक भी वोट डालने नहीं आया

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं का गुस्सा भी नजर आया। बेगूसराय में गंडक नदी पर पुल न बनने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया। चेरिया गांव के दो बूथों पर जब कोई भी व्यक्ति वोट डालने नहीं पहुंचा, तो प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंच गए और ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की। बेगूसराय की बछवारा विधानसभा क्षेत्र में चेरिया गांव के लोगों ने गंडक नदी पर पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार कर दिया। चेरिया गांव के मध्य विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से एक भी व्यक्ति वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा। जबकि इन दोनों बूथों पर 700 से अधिक मतदाता हैं। इस मामले में मतदान कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन गांव वालों ने कहा कि अब जब तक पुल नहीं बनेगा वोट भी नहीं करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में यहां से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वोट मांगने आए थे। उन्हें यहां की जनता ने चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाई। गिरिराज सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि पुल की समस्या का निदान करेंगे। वे अपनी शॉल भी यहां छोड़कर गए थे और कहा था, कि जब पुल का शिलान्यास करने के ​लिए आएंगे, तब यहां से अपनी शॉल लेकर जाएंगे। उसके बाद से गिरिराज सिंह कभी इस गांव में नहीं आए। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल आसपास के दर्जनों गांव को आपस में जोड़ता है। चुनाव के समय किसी भी दल का नेता गांव में आता है, तो पुल बनवाने का आश्वासन देता है, लेकिन आज तक किसी ने पुल बनवाने के​ लिए ठोस प्रयास नहीं किया। इसके चलते इस बार निर्णय लिया है, कि पुल नहीं तो वोट भी नहीं दिया जाएगा।

5 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

जिला - वोटिंग (%)

पश्चिमी चंपारण - 59.69
पूर्वी चंपारण - 56.75
शिवहर - 56.04
सीतामढ़ी - 57.40
मधुबनी - 54.67
दरभंगा - 54.15
मुजफ्फरपुर - 59.98
गोपालगंज - 55.09
सीवान - 51.88
सारण - 54.15
वैशाली - 55.57
समस्तीपुर - 56.02
बेगूसराय - 58.82
खगड़िया - 56.10
भागलपुर - 54.85
नालंदा - 51.06
पटना - 48.24

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया