Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना / 15 दिन पहले जिस दुकान में चोरी की कोशिश हुई थी नाकाम उसी से चोरो ने उड़ाए 25 लाख के गहने

15 दिन पहले पटना के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश की गई थी। अपराधियों ने दुकान की दीवार को तोड़ने की कोशिश की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 10:44:54

पटना / 15 दिन पहले जिस दुकान में चोरी की कोशिश  हुई थी नाकाम उसी से चोरो ने उड़ाए 25 लाख के गहने

15 दिन पहले पटना के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश की गई थी। अपराधियों ने दुकान की दीवार को तोड़ने की कोशिश की थी। दुकानदार ने उसी वक्त पुलिस को इसकी जानकारी भी दे दी थी। लेकिन जिस इलाके में दुकान है, वहां पर पैट्रोलिंग की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि अपराधियों ने उसी ज्वेलरी शॉप को एक बार फिर से निशाना बनाया और इस बार चोरों को सफलता मिली। अपने मंसूबों को अंजाम देने में अपराधी सफल साबित हुए और ज्वेलरी शॉप से कैश समेत 25 लाख के गहने ले उड़े।

यह घटना पटना के अगमकुआं थाना के तहत भूतनाथ रोड की है। इस इलाके में ऊँ साईं जेवरात के नाम से मुरारी प्रसाद की दुकान है। अपराधियों ने गैस कटर से पहले बगल वाली दुकान का शटर काटा। फिर उसमें घुसकर दूसरी तरफ से जेवर दुकान में प्रवेश कर गए। अपराधियों ने जेवर दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी की कीमती ज्वेलरी पर अपना हाथ साफ किया। काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखे कैश को भी गायब कर दिया।
सीसीटीवी कैमरा भी चुरा लिया

मुरारी प्रसाद ने अपने इस शॉप के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पहचान सामने आने के डर से अपराधियों ने शॉप के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा और उसके डीवीआर की भी चोरी कर ली। पड़ोसी दुकानदारों से मुरारी प्रसाद को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद वो घर से भागे-भागे अपने शॉप पहुंचे। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। पटना सिटी के एसडीपीओ भी पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि 15 दिन पहले भी अपराधियों ने चोरी की कोशिश की थी लेकिन उस वक्त वो सफल नहीं हो पाए थे। एडीपीओ के अनुसार दो तरफ से गैस कटर का इस्तेमाल अपराधियों ने किया है। काटने के बाद ही अंदर गए और चोरी कर फरार हो गए। अपराधियों की पहचान की जा रही है। जांच में सहायता के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका