न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड / क्या ये देश दे चुका कोरोना को मात, पिछले 100 दिनों में नहीं आया एक भी मामला

नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि अब भी सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो वियतनाम या ऑस्ट्रेलिया जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 3:45:34

न्यूजीलैंड / क्या ये देश दे चुका कोरोना को मात, पिछले 100 दिनों में नहीं आया एक भी मामला

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 98 लाख 3 हजार 3 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार 568 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 29 हजार 568 की मौत हो चुकी है। न्यूजीलैंड में बीते 100 दिन में कोरोना का एक भी घरेलू केस सामने नहीं आया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में 1219 लोग संक्रमित मिले थे जिनमें से ज्यादातर ठीक हो गए हैं। फिलहाल देश में सिर्फ 23 मरीजों को ही आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि देश के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है। नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि अब भी सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो वियतनाम या ऑस्ट्रेलिया जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

coronavirus,newzealand,no corona patient,world news

वायरस को समय रहते काबू करने के लिए करीब 50 लाख की आबादी वाले देश की काफी तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की भी लोग सराहना कर रहे हैं। न्यूजीलैंड को इस वक्त दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक भी कहा जाने लगा है। हालांकि, न्यूजीलैंड के अधिकारियों को कोरोना को लेकर अब भी चिंता बनी हुई है, क्योंकि लोगों ने अब सामान्य जिंदगी शुरू कर दी है और टेस्ट कराने से भी मना कर रहे हैं। काफी लोग सरकार की ओर से जारी ट्रेसिंग ऐप का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और हाइजीन का भी ख्याल नहीं रख रहे। आने वाले दिनों में कोरोना वायरस फैलने की स्थिति के लिए भी न्यूजीलैंड अब खुद को तैयार कर रहा है। ताकि वायरस फैलने पर समय रहते पर्याप्त कदम उठाए जा सकें।

ब्राजील में 1 लाख के पार हुआ मौतों का आंकड़ा

वहीं, ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। ब्राजील में शनिवार को 905 लोगों की मौत हुई और 49 हजार 970 नए मामले सामने आए। यहां पर अब तक 30 लाख 12 हजार 412 संक्रमित मिले हैं। 25 हजार मौतों और 6 लाख से ज्यादा मामलों के साथ यहां का साओ पाउलो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?