न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए आखिर आधी रात में ही क्यों ले गई पुलिस?

पुलिस द्वारा किए गए इस एनकाउंटर से देशभर में भले ही खुशी की लहर हो लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पुलिस को इतनी भी क्या जल्दी थी कि सभी आरोपियों को आधी रात में सीन रिक्रिएशन के लिए घटना स्थल पर लेकर पहुंच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Dec 2019 3:50:22

आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए आखिर आधी रात में ही  क्यों ले गई पुलिस?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास गुरुवार देर रात हुआ। रिमांड के दौरान पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए सभी आरोपियों को गुरुवार देर रात घटनास्थल पर ले गई थी। पुलिस पूरे घटना को आरोपियों की नजर से समझना चाह रही थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे से 6 बजे के बीच हुआ है।

पुलिस द्वारा किए गए इस एनकाउंटर से देशभर में भले ही खुशी की लहर हो लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पुलिस को इतनी भी क्या जल्दी थी कि सभी आरोपियों को आधी रात में सीन रिक्रिएशन के लिए घटना स्थल पर लेकर पहुंच गई। ये सवाल भले ही सभी के जेहन में हो लेकिन पुलिस की थ्योरी पर विश्वास करें तो उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा का हवाला दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद जिस तरह से हत्या की गई थी उसके बाद से लोगों में काफी गुस्सा था।

पुलिस का कहना है कि जब शादनगर पुलिस थाने में अरोपियों को रखा गया था उस समय भी उन्हें मारने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई थी। उस वक्त किसी तरह पुलिस ने भीड़ को थाने में घुसने से रोक लिया था। पुरानी घटना को देखते हुए पुलिस कोई खतरा नहीं लेना चाहती थी। अगर पुलिस आरोपियों को दिन के उजाले में घटना स्थल पर लेकर जाती तो भीड़ उन पर हमला कर सकती थी। यही कारण है कि पुलिस रात के अंधेरे में आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर पहुंची थी। जिस जगह पर ये एनकाउंटर किया गया वहां पर सिर्फ एक घर था। इस घर में एक ही सदस्य मौजूद था, जिसने बताया है कि सुबह चार बजे उसे चार-पांच गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। ऐसे में जब चारों आरोपियों को मारने में जब चार गोलियां चली हुई होंगी तो आरोपियों ने कब पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी आवाज तक नहीं आई। हालांकि साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया है कि इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बता दे, बीजेपी की सांसद मेनका गांधी ने इस पूरी घटना पर कहा कि जो हुआ वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए। आप लोगों को ऐसे नहीं मार सकते हैं। आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं। वे आरोपी थे और वैसे भी कोर्ट से उन्हें फांसी की सजा मिलती। उन्‍होंने कहा कि ऐसा होने लगे तो फिर फायदा क्‍या है कानून का, फायदा क्‍या है सिस्‍टम का। मेनका ने कहा, 'इस तरह तो अदलात और कानून का कोई फायदा ही नहीं, जिसको मन हो बंदूक उठाओ जिसको मारना हो मारो। कानूनी प्रक्रिया में गए बिना आप उसे मार रहे हो तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्‍या औचित्‍य रह जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत