न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 साल बाद लखनऊ में खेला जाएगा अंतरराष्ट्रीय मैच, 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' से जुड़ी कुछ बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैच से पहले लखनऊ स्टेडियम का नए नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) का उद्घाटन किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Nov 2018 4:52:07

24 साल बाद लखनऊ में खेला जाएगा अंतरराष्ट्रीय मैच, 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' से जुड़ी कुछ बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैच से पहले लखनऊ स्टेडियम का नए नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) का उद्घाटन किया। सोमवार को ही इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदला गया था। 24 साल के बाद अब लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इस स्टेडियम में 9 पिच हैं। 50 हजार दर्शक लखनऊ के इस स्टेडियम (Lucknow Stadium) में मैच का आनंद उठा सकते हैं। लखनऊ के स्टेडियम में आज इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच मैच खेला जाएगा। इकाना स्टेडियम 71 एकड़ में फैला है। इस स्टेडियम में 1 हजार कार और पांच हजार टू-वीलर पार्किंग की व्यव्सथा है। 2013 में इसका उद्घाटन तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने किया था, लेकिन तब से यहां पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच ही हुए। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में फ्री टिकट मैच मांगनेवालों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'एक शख्स ने मुझसे 4 मैच टिकट मांगे थे, लेकिन मैंने कहा तुम 10 दिन तक रोज 4 किमी। की दौड़ लगाओ। यहां मैच होनेवाला है, लेकिन हमने एक भी सिफारिशी टिकट किसी को नहीं दिया।'

- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' से 10 जुड़ी बातें

- इकाना स्टेडियम 71 एकड़ में फैला है। इस स्टेडियम में 50 हजार दर्शक मैच का मजा उठा सकते हैं।

- इकाना स्टेडियम को स्टेडियम 530 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

- स्टेडियम के मैदान पर कुल 9 पिच हैं, जिनमें से 5 महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से बनाई गई है, जबकि बाकी 4 पिच को बनाने में कटक की काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है।

- 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' में चार वीआएपी लाउंज हैं। पहले में 232, दूसरे में 228, तीसरे में 144 और चौथे लाउंज में 120 सीटे हैं।

- टी 20 मैच का सबसे किफायती टिकट (Ekana Stadium Lucknow Ticket) 1500 रुपए का है, हालांकि स्टूडेंट्स के लिए सबसे सस्ता टिकट 450 रुपए का है।

- स्टेडियम में 6 फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं, फ्लड लाइट में जड़े 560 बल्ब मैदान में रोशनी की कमी नहीं होने देंगे।

- बारिश से निपटने के लिए स्टेडियम में अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है। मेन ग्राउंड और दर्शकों के बैठने की जगह के बीच 10 फ़ीट चौड़ी जगह छोड़ी गई है। बारिश होने पर सारा पानी मैदान से ड्रेन होकर यहीं जाएगा। बारिश के बावजूद महज आंधे घंटे में ग्राउंड पर फिर से खेल शुरू किया जा सकता है।

- स्टेडियम में एक हजार कार पार्किंग और लगभग पांच हजार टू-वीलर पार्किंग की व्यवस्था है।

- चार मंजिला स्टेडियम के ग्राउंड फ्लोर में मेडिकल रूम और अंपायर रूम है। पहली फ्लोर पर ड्रेसिंग रूम, दूसरी फ्लोर पर प्लैटिनम लाउंज और ओनर्स लाउंज, तीसरी मंजिल पर कारपारेट बाक्स और चौथे में साउथ प्रेसिडेंशियल गैलरी है।

- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 2014 में स्टेडियम बनाने को लेकर मंजूरी दी थी। प्राइवेट कंपनी इकाना ने इस स्टेडियम का निर्माण किया है। इस स्टेडियम को बनने में 2 साल 8 महीने में का समय लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत