न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई दूज पर महिलाओं को केजरीवाल सरकार का तोहफा, आज से बस में फ्री सफर

भैया दूज के मौके पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डीटीसी बसों से सफर करने वाली महिलाओं को तोहफा दिया है। दिल्ली में महिलाओं ने बसों में मुफ्त में सफर शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Oct 2019 10:32:09

भाई दूज  पर महिलाओं को केजरीवाल सरकार का तोहफा, आज से बस में फ्री सफर

भैया दूज के मौके पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डीटीसी बसों से सफर करने वाली महिलाओं को तोहफा दिया है। दिल्ली में महिलाओं ने बसों में मुफ्त में सफर शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इसको लेकर नोटिफ़िकेशन भी जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के बाद मंगलवार सुबह से डीटीसी की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को एक विशेष तरह का पास दिया जा रहा है, जिसमें लिखा है कि 'महिला सिंगल यात्रा पास'। बता दे, अगस्त में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए भाई दूज के अवसर पर 29 अक्टूबर से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा करने का ऐलान किया था। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर की बसों में मंगलवार (भाई दूज) से महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें गुलाबी टोकन लेना होगा, लेकिन कोई किराया नहीं लगेगा। बस में मुफ्त सफर टिकट लेने पर ही मान्य होगा।

इस गुलाबी रंग के टोकन के पीछे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी है और साथ में संदेश दिया हुआ है कि ' मैं चाहता हूं कि आप और आपका परिवार खूब तरक्की करे। आप महिलाएं आगे बढ़ेंगी देश आगे बढ़ेगा- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री'। बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाएं इस योजना को लेकर सकारात्मक है और केजरीवाल सरकार की सराहना कर रही हैं। लेकिन महिलाओं का कहना है कि सरकार को सफर मुक्त करने के साथ बसों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए।

दिल्ली सरकार डीटीसी को 10 रुपये देगी

महिलाओं को फ्री सफर दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली सभी डीटीसी और कलस्टर बसों में मिलेगा। इसके लिए महिला का दिल्ली की होना जरूरी भी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर एरिया में सभी महिलाओं के लिए यह सफर फ्री ही है। इसके अलावा हर पिंक टिकट के लिए दिल्ली सरकार डीटीसी को 10 रुपये देगी, ताकि इससे डीटीसी का घाटा न हो।

आपको बता दें कि दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर की कुल 5500 बसे हैं जो रोज़ाना करीब 43 लाख यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाती हैं। इस योजना के पीछे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इससे महिलाएं सुरक्षित होंगी और उनका पैसा बचेगा तो पूरे परिवार को फ़ायदा होगा। दिल्ली में नॉन एसी डीटीसी बसों में किराया 5,10 और 15 रुपये है जबकि एसी बसों में किराया 10,15,20 और 25 रुपये है।

14 लाख महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ

दिल्ली में लगभग 3500 डीटीसी और 1500 क्लस्टर बसें हैं। डीटीसी बसों में रोजाना 31 लाख और क्लस्टर बसों में 12 लाख यात्री सफर करते हैं। इन 43 लाख कुल यात्रियों में से औसतन 33 प्रतिशत को महिला यात्री माना जाता है। यानी करीब 14 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम

बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी संख्या में मार्शल की तैनाती की है। दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में 13000 मार्शल तैनात किए जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 6000 बस मार्शल की नियुक्ति के एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि अभी तक दिल्ली की बसों में 3400 मार्शल तैनात थे लेकिन अब इनकी संख्या सीधा 13,000 होने जा रही है। केजरीवाल ने कहा थाकि दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में शाम के समय महिला सुरक्षा के लिए मार्शल की तैनाती की गई थी लेकिन आम लोगों और मीडिया ने मांग की कि केवल शाम के समय ही क्यों महिला सुरक्षा के लिए दिन में भी मार्शल तैनात होने चाहिए इसलिए अब हमने मार्शल की संख्या बढ़ाकर 13,000 करने का फैसला किया है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने नवनियुक्त मार्शल से कहा था कि अगर कोई व्यक्ति बस में किसी महिला के साथ कोई गड़बड़ करें तो उसको रोकने के लिए आपसे जो हो सके वह करना। बस के अंदर बैठी महिला को यह एहसास होना चाहिए कि बस में बैठकर वह पूरी तरह से सुरक्षित है और उसकी रक्षा करने के लिए बस में उसका भाई या बहन मौजूद है'

केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में नवनियुक्त मार्शलों के एक कार्यक्रम में कहा किआज मैं आप सभी को यह सुनिश्चत करने की जिम्मेदारी सौंपना चाहता हूं कि हर सरकारी बस में महिलाएं सुरक्षित महसूस करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका