न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्‍ट ऑफिस की इन योजनाओं में निवेश करना रहेगा फायदा का सौदा, मिलता है अच्छा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करना अब फायदा का सौदा साबित हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 8:44:03

पोस्‍ट ऑफिस की इन योजनाओं में निवेश करना रहेगा फायदा का सौदा, मिलता है अच्छा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस Post Office की योजनाओं में निवेश Investment करना अब फायदा का सौदा साबित हो सकता है। 1 अक्‍टूबर से 31 दिसंबर की तिमाही के लिए केंद्र सरकार ने कुछ योजनाओं की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है। इन योजनाओं पर अब आपको 8 फीसदी या उससे ज्यादा सालाना ब्याज मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), 5 साल की पोस्‍ट ऑफिस डिपॉजिट स्‍कीम, नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्‍या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्‍स स्‍कीम (SCSS) की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की गई है और ये टैक्‍स बचाने में भी मदद गया है। आज हम इन्‍हीं योजनाओं के बारे में विस्‍तार से बताने वालें है...

post office saving schemes,tax saving,top saving scheme,post office

सीनियर सिटिजन सेविंग्‍स स्‍कीम या SCSS

सीनियर सिटिजन सेविंग्‍स स्‍कीम पर वर्तमान में 8.7 फीसदी सालाना का ब्‍याज मिलता है। इसकी मैच्‍योरिटी अवधि पांच साल है। हालांकि, कोई भी व्‍यक्ति इसमें 15 लाख रुपये से अधिक का निवेश नहीं कर सकता। इसमें 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आपको धारा 80सी के तहत डिडक्‍शन का लाभ मिलता है। हालांकि, इससे मिलने वाले ब्‍याज पर टैक्‍स देना होता है। कोई भी व्‍यक्ति जिसकी उम्र 60 साल या इससे अधिक है वह यह अकाउंट खुलवा सकता है।

post office saving schemes,tax saving,top saving scheme,post office

नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट

पांच साल के NSC या नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट की ब्‍याज दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले इस पर 7.6 फीसदी का ब्‍याज मिलता था जो अब 8 फीसदी कर दिया गया है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो अगर आप इसमें 100 रुपये का निवेश करते हैं तो यह पांच साल बाद 146.93 रुपये हो जाएंगे। आप इसमें जितना चाहे उतने रुपये का निवेश कर सकते हैं हालांकि निवेश की न्‍यूनतम राशि 100 रुपये है। धारा 80सी के तहत इसमें निवेश करने पर भी आपको 1.50 लाख रुपये तक की कटौती का लाभ मिलता है। हालांकि, मैच्‍योरिटी पर मिलने वाली ब्‍याज की राशि निवेश की कमाई में जुड़ जाती है और वह जिस स्‍लैब में आता है उस हिसाब से उस पर टैक्‍स देना होता है।

post office saving schemes,tax saving,top saving scheme,post office

5 साल की पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्‍कीम

5 साल के पोस्‍ट ऑफिस डिपॉजिट स्‍कीम पर आप अयाकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर डिडक्‍शन का लाभ पा सकते हैं। यह बिल्‍कुल बैंकों के 5 साल के एफडी की तरह है। हालांकि, इस पर मिलने वाले ब्‍याज पर आपको टैक्‍स देना होता है। वर्तमान में इस पर आपको 7.8 फीसदी सालाना का ब्‍याज मिलेगा।

post office saving schemes,tax saving,top saving scheme,post office

सुकन्‍या समृद्धि योजना

पोस्‍ट ऑफिस के अलावा आप अपनी बिटिया के नाम से सुकन्‍या समृद्धि योजना का खाता बैंकों की चुनिंदा शाखाओं में भी खुलवा सकते हैं। सुकन्‍या समृद्धि योजना की ब्‍याज दर 8.1 फीसदी से बढ़ाकर 8.5 फीसदी कर दी गई है। इस पर भी आपको EEE का लाभ टैक्‍स में मिलता है। इसमें आप सालाना 1.50 लाख रुपये तक का निवेश का आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत आयकर में कटौती का लाभ मिलता है। यह खाता आप 250 रुपये जितनी कम राशि से भी खुलवा सकते हैं।

post office saving schemes,tax saving,top saving scheme,post office

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी (PPF)

ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी के बाद अब PPF पर 8 फीसदी सालाना का ब्‍याज मिल रहा है। यह पिछली तिमाही मिलने वाले 7.6% से अधिक है। टैक्‍स के लाभ की बात करें तो इस पर EEE लागू होता है। मतलब निवेश की जाने वाली राशि, अर्जित ब्‍याज और 15 साल बाद मैच्‍योरिटी पर मिलने वाले पैसे बिल्‍कुल टैक्‍स-फ्री होते हैं। आप इसमें निवेश कर धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर डिडक्‍शन का लाभ पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन