न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bengal Assembly Elections: पीएम मोदी आज कोलकाता से फूकेंगे चुनावी बिगुल, मिथुन भी होंगे शामिल; ममता की सिलिगुड़ी-दार्जिलिंग में पद यात्रा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में मेगा रैली करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 9:35:25

Bengal Assembly Elections: पीएम मोदी आज कोलकाता से फूकेंगे चुनावी बिगुल, मिथुन भी होंगे शामिल; ममता की सिलिगुड़ी-दार्जिलिंग में पद यात्रा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में मेगा रैली करेंगे। प्रधानमंत्री की आज होने वाली रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम बताया जा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी की इस मेगा रैली में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होंगे। मिथुन के रैली में शामिल होने की जानकारी भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दी है। आज ही ममता भी सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग में रैली करेंगी। बीजेपी के एक नेता ने कहा, प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी की ये रैली पश्चिम बंगाल में बीजेपी का पहला बड़ा कार्यक्रम होने जा रही है। बता दे, पश्चिम बंगाल में इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।

बता दे, ममता बनर्जी सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग में LPG की बढ़ती कीमतों के विरोध में पद यात्रा निकालेंगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से उतरने का ऐलान किया। ममता 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन नामांकन दाखिल करेंगी। तृणमूल से भाजपा में गए शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक रह चुके हैं। शुभेंदु ने कहा कि ममता का नंदीग्राम से चुनाव लड़ना कोई चुनौती नहीं है, वे यहां 50 हजार वोटों से हारेंगी।

भागवत की हुई थी मिथुन से मुलाकात

मिथुन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तभी शुरू हो गई थीं, जब पिछले महीने संघ प्रमुख मोहन भागवत उनके मुंबई स्थित घर पर मुलाकात करने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती अक्टूबर 2019 में नागपुर गए थे। इस दौरान उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी और उन्हें घर आने का न्योता दिया था। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक्टर मिथुन की बंगाल में खासी पॉपुलैरिटी है। इसी का फायदा उठाते हुए भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, मिथुन ने अभी तक भाजपा ज्वाइन नहीं की है और आज की रैली में तस्वीर साफ हो सकती है।

मिथुन को तृणमूल कांग्रेस ने 2014 में राज्यसभा सांसद बनाया था। हालांकि, बाद में एक्टर ने तबीयत खराब होने के चलते 2016 में इस्तीफा दे दिया था।

एक और तृणमूल विधायक भाजपा ज्वाइन करेंगी

तृणमूल विधायक सोनाली गुहा ने कहा है कि वो भाजपा ज्वाइन करने जा रही हैं। सोनानी साउथ 24 परगना से चार बार विधायक रही हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट में नाम न आने पर सोनाली ने भाजपा में जाने का फैसाल किया है। उन्होंने कहा कि जब ममता दीदी मुझे छोड़ सकती हैं तो मैं उन्हें क्यों नहीं छोड़ सकती? मैंने मुकुल रॉय को फोन किया और उनसे कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है, लेकिन मुझे एक सम्मानित पद चाहिए। वे राजी हो गए और मैं अब निश्चित तौर पर भाजपा ज्वाइन करूंगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 57 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें इसी सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अधिकारी कुछ महीने पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
ममता ने 2014 में मिथुन को राज्यसभा भेजा था

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत