न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां मारा गया आतंकी नंबर 1 बगदादी, 70 अमेरिकी डेल्टा कमांडोज ने बनाया अपना शिकार, ट्रंप देख रहे थे लाइव एक्शन

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने दुनिया के नंबर 1 आतंकी अबु बकर अल-बगदादी को मार गिराया है. बगदादी सीरिया के इदलिब प्रांत के सुदूर गांव बारिशा में छिपा हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Oct 2019 3:30:17

यहां मारा गया आतंकी नंबर 1 बगदादी, 70 अमेरिकी डेल्टा कमांडोज ने बनाया अपना शिकार, ट्रंप देख रहे थे लाइव एक्शन

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने दुनिया के नंबर 1 आतंकी अबु बकर अल-बगदादी को मार गिराया है. बगदादी सीरिया के इदलिब प्रांत के सुदूर गांव बारिशा में छिपा हुआ था। बगदादी के इसी ठिकाने पर अमेरिकी सैनिकों ने सरप्राइज अटैक किया था। बता दें कि यह सीरिया का एक गरीब और पिछड़ा गांव है। यहां की आबादी सिर्फ 7 हजार है। बगदादी को घेरने से पहले अमेरिकी हेलिकॉप्टर्स ने उसी प्रांत में अन्य बिल्डिंग को भी निशाना बनाया था। सबसे खूंखार आतंकी को मारने के लिए 70 अमेरिकी डेल्टा कमांडोज उतरे थे। उन्होंने बगदादी की उस गुफानुमे बंकर को घेर लिया, जिसमें छिपकर वह दुनिया में दहशत फैलाने की योजनाएं बनाता था। अमेरिकी कमांडोज के पास हथियारों के अलावा उच्च-प्रशिक्षित कुत्ते और एक रोबॉट भी था, जो किसी भी तरह के आत्मघाती हमले का सामना कर सके। अमेरिकी कमांडोज के दो ही मकसद थे, बगदादी को पकड़ना या ढेर करना। एक तरफ सीरिया में कमांडोज इस ऐक्शन में थे तो शाम को गोल्फ खेलकर लौटे डॉनल्ड ट्रंप वाइट हाउस में बैठे लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे।

is head killed,baghdadi killed,baghdadi killed by america,abu bakr al-baghdadi killed,donald trump,america

अमेरिकी सैनिकों ने वाइट हाउस को खबर दी, '100 पर्सेंट कॉन्फिडेंस जैकपॉट। ओवर।' जैकपॉट अमेरिकी सेना की ओर से बगदादी को कोडनेम दिया गया था। बता दें कि 2011 में लादेन के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान उसे भी जैकपॉट कोडनेम ही दिया गया था।

is head killed,baghdadi killed,baghdadi killed by america,abu bakr al-baghdadi killed,donald trump,america

खबर है कि पूरी तरह से अपनी ही मांद में घिरे खूंखार आतंकी बगदादी ने कमर में बंधी विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया। यही नहीं उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी मारे गए। बगदादी को दौड़ा-दौड़ा कर अमेरिकी सेना ने मारा। शायद यही वजह है कि बगदादी के मारे जाने का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कुत्ते की मौत मारा गया।

is head killed,baghdadi killed,baghdadi killed by america,abu bakr al-baghdadi killed,donald trump,america

बता दे, 2011 में अमेरिका ने अलकायदा के सरगाना ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। उस ऑपरेशन को तब के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लाइव देखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत