न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घाटे की वजह से इस सरकारी बैंक ने बंद की अपनी 51 शाखाएं, 30 नवंबर के बाद काम नहीं करेंगी चेकबुक

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने अपनी 51 ब्रांच (शाखाएं) बंद करने का ऐलान किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 7:24:46

घाटे की वजह से इस सरकारी बैंक ने बंद की अपनी 51 शाखाएं, 30 नवंबर के बाद काम नहीं करेंगी चेकबुक

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने अपनी 51 ब्रांच (शाखाएं) बंद करने का ऐलान किया है। पुणे मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बंद होने वाली ब्रांच (शाखाएं) शहरी क्षेत्रों में हैं। इन ब्रांच से बैंक को मुनाफा नहीं हो रहा है। पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन 51 शाखाओं को बंद करके उनका विलय पास की शाखाओं में कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब ग्राहकों का खाता दूसरी ब्रांच में शिफ्ट हो जाएगा।

रद्द हुए IFSC कोड

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की देशभर में 1,900 शाखाएं हैं। बीओएम ने सोमवार को अपनी घोषणा में कहा कि बैंक ने लोगों की सुविधा के लिए इन शाखाओं का विलय कर दिया है।

ग्राहकों का खाता दूसरी ब्रांच में शिफ्ट हो जाएगा

बंद हुई शाखाओं के आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड रद्द कर दिए गए हैं और सभी बचत, चालू व अन्य खाते विलय की गईं शाखाओं में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इसका मतलब साफ है कि अब ग्राहकों का खाता दूसरी ब्रांच में शिफ्ट हो जाएगा।

30 नवंबर के बाद काम नहीं करेंगी चेकबुक

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बंद की गईं शाखाओं के सभी ग्राहकों को उनको पहले जारी किए गए चेकबुक 30 नवंबर तक वापस जमा करने व नई शाखा के आईएफसीएस/एमआईसीआर कोड के साथ भुगतान उपकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। बैंक ऑफ म‍हाराष्‍ट्र ने कहा है कि पुराने IFSC/MICR कोड 31 दिसंबर से हमेशा के लिए अमान्‍य हो जाएंगे इस लिए ग्राहक अपने सभी बैंकिंग लेनदेन नए IFSC/MICR कोड के जरिए करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’

टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला

CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध

'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में

दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी

‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश

'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल

कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल

हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन