न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवंबर की शुरुआत में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से कर ले बैंक से जुड़े सभी जरुरी काम!

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और नवंबर महीने की शुरुआत में दो बड़े त्योहार आ रहे है। एक दिवाली और दूसरा छठ है। इन छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 1:13:40

नवंबर की शुरुआत में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से कर ले बैंक से जुड़े सभी जरुरी काम!

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और नवंबर महीने की शुरुआत में दो बड़े त्योहार आ रहे है। एक दिवाली और दूसरा छठ है। इन छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के बंद रहने से लोगों को दिवाली-दशहरा के अलावा ईद-ए-मिलाद और गुरु तेग बहादुरजी के शहीदी दिवस पर कैश की बड़ी किल्लत हो सकती है। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर को दिवाली, 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाईदूज के कारण उत्तर प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार होने के कारण कई बैंक बंद रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि सरकार इतनी लंबी छुट्टी पर अक्सर रोक लगा देती है। लेकिन आपको इसकी तैयारी पहले से ही कर लेनी चाहिए। अगर आपका कोई जरूरी काम छूट रहा है तो इसे जल्दी से जल्दी निपाटा लें। नवंबर में रहेंगी छुट्टियां ही छुटियां-नवंबर के आखिरी में 23 नवंबर 2018 (शुक्रवार) को ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया जा सकता है। जबकि अगले दिन यानी शनिवार 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा अगले 25 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक में अवकाश रहेगा। इन दिनों एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है। इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपने लिए पर्याप्त कैश की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि आगे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। हालांकि बैंकों की तरफ से कहा गया है कि त्योहार के वक्त एटीएम में कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था कैश मैनेज करने वाली कंपनियों को करने के लिए कहा गया है।

# बिहार- बिहार में 7 नवंबर को दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 12 नवंबर को एक दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे और फिर 13 और 14 नवंबर को छठ के कारण बैंक बंद रहेंगे।

bank holidays in november,bank,national bank,bank holidays,november,festive season

# राजस्थान - राजस्थान में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

# महाराष्ट्र - महाराष्ट्र में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

# उत्तर प्रदेश - 7, 8 और 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बैंक दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के कारण बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार होने के कारण कई बैंक रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।

# हिमाचल प्रदेश -
हिमाचल प्रदेश में 7 और 9 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल