न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु से सामने आया कोरोना वायरस का डरावना रूप, श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लगी लंबी लाइन

शहर के अलग अलग इलाकों से आ रहीं एंबुलेंस कतारबद्ध होकर इलेक्ट्रिक शव दाह गृह के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं, ताकि वो अंदर जा सकें और डेड बॉडी को उतार सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 1:15:07

बेंगलुरु से सामने आया कोरोना वायरस का डरावना रूप,  श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लगी लंबी लाइन

कर्नाटक में शनिवार को संक्रमण के 4 हजार 537 मामले सामने आए, जो एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, राज्य में और 93 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1 हजार 240 पहुंच गई। उधर, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना वायरस के प्रकोप का डरावना रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से बेंगलुरु में इतनी मौतें हुई हैं कि इलेक्ट्रिक शव दाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लग गई है। शहर के अलग अलग इलाकों से आ रहीं एंबुलेंस कतारबद्ध होकर इलेक्ट्रिक शव दाह गृह के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं, ताकि वो अंदर जा सकें और डेड बॉडी को उतार सकें।

बेंगलुरु के इस इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में कोविड और दूसरी वजहों से हुई मौतों के बाद डेड बॉडीज को अंतिम संस्कार के लिए लाया जाता है। इलेक्ट्रिक शव दाह गृह में काम करने वाले लोगों ने बताया कि कोरोना से हुई मौत की बॉडी का अंतिम संस्कार करने के बाद दूसरी बॉडी को लाने के बीच कुछ वक्त लगता है। इसलिए समय और ज्यादा खर्च होता है।

बृहत बैंगलोर महानगर पालिका (BBMP) के आंकड़ों के अनुसार इसके क्षेत्र में 1 मई 2020 से लेकर 17 जुलाई 2020 तक 4 हजार 278 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े में कोरोना से हुई मौतों के अलावा दूसरी मौतें भी शामिल हैं।

बता दे, कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 59 हजार 652 हो गई है। यहां पर कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 36 हजार 637 है। यहां अबतक 21 हजार 775 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1 हजार 240 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कुछ निजी मेडिकल कालेज अस्पतालों के प्रति सख्ती दिखाते हुए उन्हें निर्देश दिया है कि वे अपने वादे के अनुरूप 50% बिस्तर कोविड-19 मरीजों को मुहैया करें। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4 हजार 537 नए मामलों में 2 हजार 125 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं। वहीं, 509 मामले दक्षिण कन्नड़ में, 186 धारवाड़ में,176 विजयपुरा में, 155 बेल्लारी में सामने आए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री ने निजी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से कहा है कि वे कल से ही 50 प्रतिशत बिस्तर मुहैया कराएं क्योंकि बेंगलुरु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती