न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर, Air India की उड़ानों पर लगेगा ब्रेक!

कैश की किल्‍लत झेल रही सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया को उसके पायलटों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका फ्लाइंग अलाउंस का तत्‍काल भुगतान नहीं किया गया तो वह हड़ताल कर देंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 1:35:40

हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर, Air India की उड़ानों पर लगेगा ब्रेक!

कैश की किल्‍लत झेल रही सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया 'Air India' को उसके पायलटों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका फ्लाइंग अलाउंस का तत्‍काल भुगतान नहीं किया गया तो वह हड़ताल कर देंगे। बता दे, पायलटों का आरोप है कि हाल ही में एयर इंडिया ने सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया है। लेकिन कंपनी ने क्रू मेंबरों और पायलटों के वेतन के एक बड़े हिस्से यानी उड़ान भत्ता का भुगतान नहीं किया। अगर ऐसा होता है तो इससे एयरलाइन को उड़ानें निरस्‍त करनी पड़ सकती हैं। कुछ दिन पहले ही एयर इंडिया ने अपने 19 विमानों को उड़ान भरने से रोका था क्‍योंकि उनके पार्ट्स नहीं मिल रहे थे। ऐसे में अगर पायलट हड़ताल करते हैं तो इससे हवाई यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो जाएगा।

14 अगस्‍त को दी जुलाई की सैलरी

भारतीय पायलट एसोसिएशन ने शुक्रवार को एयर इंडिया के वित्त निदेशक को पत्र लिखकर बकाए का जल्द से जल्द भुगताने करने को कहा है। एसोसिएशन ने लिखा, "कंपनी ने सभी कर्मचारियों को जुलाई के वेतन का भुगतान 14 अगस्त को किया। उनका कहना है कि बेसिक सैलरी उनके कुल वेतन का मात्र 30% हिस्‍सा है। अधिकतम भाग फ्लाइंग अलाउंस में होता है, जिसका भुगतान नहीं हो रहा है। अगर बोर्ड ने जल्द से जल्द इस पर फैसला नहीं लिया तो हम अपने सदस्यों से उड़ानों पर न जाने के लिए कहेंगे। इससे देश भर की उड़ानें प्रभावित होंगी। इस स्थिति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा।"

निदेशक मंडल ने की महत्‍वपूर्ण बैठक

एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने हाल में एक महत्‍वपूर्ण बैठक की थी। यह बैठक ऐसे समय हुई जब सरकार कंपनी की मदद के लिए राहत पैकेज देने पर विचार कर रही है। एयर इंडिया के प्रस्तावित विनिवेश में नाकाम रहने के बाद सरकार कंपनी की वित्तीय हालत सुधारने के लिये शेयर पूंजी डालने और संभावित कर्ज माफी पर विचार कर रही है। कंपनी के निदेशक मंडल में दो स्वतंत्र निदेशकों आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के शामिल होने के बाद यह पहली बैठक थी।

वाईसी देवेश्‍वर हुए थे बैठक में शामिल

सूत्रों ने कहा कि देवेश्वर बैठक में शामिल हुए लेकिन बिड़ला नहीं आए। निदेशक मंडल की बैठक में हुई चर्चा के बारे में पता नहीं चला है। नागर विमानन मंत्रालय एयर इंडिया के लिए 11,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। मार्च 2017 के अंत तक कंपनी का कुल कर्ज 48,000 करोड़ रुपये से अधिक था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत