न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर नहीं बना तो BJP खो देगी जनता का भरोसा, अध्यादेश ही अंतिम विकल्प : बाबा रामदेव

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण को लेकर लगातार सामने आ रहे बयानों में अब बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने मंगलवार को इस मसले पर बोलते हुए कहा कि मंदिर बनना चाहिए नहीं तो लोगों का बीजेपी से विश्वास उठ जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Nov 2018 11:19:06

राम मंदिर नहीं बना तो BJP खो देगी जनता का भरोसा, अध्यादेश ही अंतिम विकल्प : बाबा रामदेव

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण को लेकर लगातार सामने आ रहे बयानों में अब बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने मंगलवार को इस मसले पर बोलते हुए कहा कि मंदिर बनना चाहिए नहीं तो लोगों का बीजेपी से विश्वास उठ जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में बीजेपी उत्‍तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सत्‍ता में है इसलिए सत्‍ताधारी दल के लिए मंदिर का निर्माण करना जरूरी है। रामदेव ने कहा कि अयोध्या में कारसेवक राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं कर सकते क्योंकि यह न्यायालय की अवमानना होगी।

रामदेव ने राम मंदिर निर्माण के लिए अध्‍यादेश लाने की पैरवी भी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण न कराकर लोगों का विश्वास खोती जा रही है। रामदेव ने कहा कि बीजेपी को राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। अगर बीजेपी ऐसा नहीं करती है, तो यह देश और बीजेपी दोनों के ही हित में नहीं होगा। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद ने 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिवार समेत 25 नवंबर को रामलला के दर्शन किए थे।

इससे पहले बाबा रामदेव मंदिर निर्माण की बात उठा चुके हैं। उन्‍होंने कहा था कि यदि सुप्रीम कोर्ट समय पर फैसला नहीं देता है तो संसद में बिल लाना चाहिए। बकौल रामदेव, 'यदि सुप्रीम कोर्ट में जल्‍द फैसला नहीं होता है तो लोकतंत्र में संसद सबसे बड़ी संस्‍था है और बिल लाने में कोई बुराई नहीं है। अयोध्‍या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो और क्‍या बनेगा।' इससे पहले रविवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी जल्‍द से जल्‍द मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया था। उन्‍होंने कहा था कि धैर्य खत्‍म हो चुका है और मंदिर बनाने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।

बता दें कि हाल ही में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन किया था। वहीं केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगह बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अयोध्‍या में राम मंदिर था, है और रहेगा, लेकिन दिख नहीं रहा है। अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण जल्‍द से जल्‍द होना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को अध्‍यादेश लाना चाहिए। उन्‍होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब तक बीजेपी राम मंदिर क्‍यों नहीं बनवा सकी। अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव के प्रचार के दरम्‍यान उसे इस्‍तेमाल ना करें और बता दो कि भाइयों और बहनों हमें माफ करो ये भी हमारा एक चुनावी जुमला था। हिंदुओं और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें, मैं यही कहने यहां आया हूं।

शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि 'मैंने सुना था कि मुख्‍यमंत्री योगी जी ने कहा कि मंदिर था, है और रहेगा। ये तो हमारी धारणा है, हमारी भावना है। दुख इस बात का है कि वो दिख नहीं रहा। वो मंदिर दिखेगा कब। जल्‍द से जल्‍द उसका निर्माण होना चाहिए।' उन्‍होंने कहा 'चुनाव के वक्त राम-राम, बाद में आराम-आराम। इस शीतकालीन सत्र में कानून लाओ राम मंदिर बनाओ। हम साथ देंगे। कानून बनाओ। कुछ भी करो। मंदिर बनाओ। बहुत हुआ, हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करो। बीजेपी ने घोषणा पत्र में लिखा है कि संविधान के दायरे में राम मंदिर के लिए संभावना के प्रयास करेंगे। अगर कानून पर निर्भर हैं तो चुनाव में मंदिर का इस्तेमाल न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल