न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन्ना देशभक्त नहीं थे, उन्होंने देश के दो टुकड़े किए : बाबा रामदेव

बिहार दौरे पर पटना आए योग गुरु बाबा रामदेव ने बयान दिया कि जिन्ना देशभक्त नहीं थे, उन्होंने देश के दो टुकड़े किए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 4:56:45

जिन्ना देशभक्त नहीं थे, उन्होंने देश के दो टुकड़े किए : बाबा रामदेव

बिहार दौरे पर पटना आए योग गुरु बाबा रामदेव ने बयान दिया कि जिन्ना देशभक्त नहीं थे, उन्होंने देश के दो टुकड़े किए। जिन्ना के नाम पर ओछी सियासत की जा रही है। वे पाकिस्तान के देवता हो सकते हैं, भारत के नहीं। इसके बाद वे पटना से नालंदा के लिए प्रस्थान कर गए। आपको बता दें कि राजगीर और गया में बाबा रामदेव तीन दिनों तक योग प्रशिक्षण शिविर चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक चुनाव में मुकाबला बेहद कड़ा है। इस चुनाव में बहुत थोड़े अंतर से ही किसी की जीत होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दूध से ज्यादा महत्वपूर्ण गौमूत्र है। जो गाय दूध नहीं देती है उसके मूत्र भी काफी महत्वपूर्ण है।

रामदेव ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान के लिए भले ही महत्वपूर्ण हो सकते हैं लेकिन भारत में जिन्ना सही नहीं हो सकते। जिन्ना पर जो राजनीति की जा रही हैं, वह कतई ठीक नहीं है। साथ ही बाबा ने कर्नाटक चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कर्नाटक में बहुत ही नजदीकी मुकाबला होगा। बाबा ने कहा कि जीत-हार का मार्जिन भी काफी कम ही होगा।

बिहार शरीफ में बाबा रामदेव का भव्य स्वागत

योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार को नालंदा पहुंचे। इस दौरान एनएच 31 पर पचासा मोड़ के पास कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। तीन दिवसीय योग शिविर के आयोजक उदय शंकर प्रसाद व प्रायोजक सुनील कुमार ने बाबा रामदेव को माला पहनाकर व बूके देकर अभिवादन किया। बाबा रामदेव ने लोगों को योग करें निरोग रहें का आशिर्वाद दिया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के सदस्यों ने भारत माता की जय, बाबा रामदेव की जय, योग करें निरोग रहें का नारा भी लगाया। बाबा अपने काफिले के साथ दो बजकर 10 मिनट पर शहर के पचासा मोड़ पहुंचे। डेढ़ बजे से ही उनके स्वागत के लिए अनुयायी वहां पहुंच गए थे।

कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद बाबा का काफिला बिहार शरीफ के सर्किट हाउस पहुंचा। चार बजे योग गुरु पत्रकारों से रूबरू होंगे। दीपनगर के खेल स्टेडियम में बुधवार की सुबह से होने वाले तीन दिवसीय योग शिविर में बाबा जिलेवासियों को योग की कला सिखाएंगे।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत