न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संकट में आजम, अगर माफी नहीं मांगी तो हो सकती है जेल, छिन सकती है लोकसभा सदस्यता

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में स्पीकर के आसन पर बैठीं रमा देवी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अब भारी पड़ने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 7:38:08

संकट में आजम, अगर माफी नहीं मांगी तो हो सकती है जेल, छिन सकती है लोकसभा सदस्यता

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में स्पीकर के आसन पर बैठीं रमा देवी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अब भारी पड़ने वाली है। विपक्षी दलों और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने निष्कर्ष निकाला है कि आजम खान भाजपा सांसद रमा देवी पर अपने बयान पर सदन में माफी मांगें। यदि आजम ऐसा नहीं करते हैं तो स्पीकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बीजेपी सांसद रमा देवी ने आजम को पूरे कार्यकाल यानी अगले पांच साल तक लोकसभा से निलंबित करने की मांग की है। कई महिला सांसदों ने आज सदन में आजम खान के बयान की निंदा की और स्पीकर ओम बिरला से सख्त कार्रवाई की मांग की। अब सवाल यह उठता है कि लोकसभा स्पीकर आजम खान को कैसा और कितना दंड दे सकते हैं?

लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गया है। उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए स्पीकर को अधिकार दे दिया गया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजम के बयान को अभद्र बताते हुए कहा कि सपा नेता या तो सदन में माफी मांगे या उन्हें निलंबित किया जाए। लोकसभा में भाजपा के नेताओं ने आजम के बयान पर नाराजगी जाहिर की और स्पीकर से अपील की कि वह खान को ऐसी सजा दें जो मिसाल बन सके। खान पर कार्रवाई की मांग का टीएमसी और बाद में कांग्रेस ने भी समर्थन किया। भाजपा के अलावा टीएमसी, कांग्रेस और टीआरएस ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के लिए वे स्पीकर को अधिकृत करते हैं।

पूरे कार्यकाल के लिए किया जा सकता है निलंबित या हो सकती है जेल

अगर आजम स्पीकर के आदेश के मुताबिक, सदन में माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा अध्यक्ष उन्हें अगले पांच साल यानी पूरे कार्यकाल के लिए निलंबित कर सकते हैं। यही नहीं, स्पीकर उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में उनकी सांसदी जा सकती है। संविधान विशेषज्ञ डॉ सुभाष कश्यप ने बताया कि इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष आजम खान को शेष सत्र यानी 7 अगस्त तक के लिए जेल भी भेज सकते हैं। यह भी जरूरी नहीं कि उन्हें 7 अगस्त तक के लिए ही जेल भेजा जाए। यह पूरी तरह से लोकसभा अध्यक्ष की इच्छा पर निर्भर है कि वह उन्हें कब तक के लिए जेल भेजें।

आजम जा सकते हैं कोर्ट, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं

डॉ कश्यप के मुताबिक, आजम खान लोकसभा अध्यक्ष की ओर से उनको दी जाने वाली किसी भी सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। लेकिन, डॉ। कश्यप कहते हैं कि कोर्ट ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है। दरअसल, किसी सांसद के खराब व्यवहार पर कार्रवाई करते हुए सजा देना लोकसभा अध्यक्ष का विशेषाधिकार है। लिहाजा, इस मामले में आजम खान को कोर्ट से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सभापति की कुर्सी पर बैठी रमा देवी पर की थी टिप्‍पणी

बता दें कि इस मामले में सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्षी दलों की महिला सांसद भी आजम खान के खिलाफ हैं। ज्यादातर महिला सांसदों ने आजम खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान रामपुर से एसपी सांसद आज़म खान ने सभापति की कुर्सी पर बैठी रमा देवी पर निजी और विवादास्‍पद टिप्‍पणी की थी। इसे लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था।

स्मृति ईरानी - इस्तीफे का ड्रामा कर रहे थे

आज लोकसभा में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसे बयान के लिए आज़म खान को हर हाल में माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि ये ऐसी जगह नहीं है जहां किसी औरत की आंखों में झांका जाए'। ईरानी के मुताबिक आज़म खान इस्तीफे का ड्रामा कर रहे थे।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ''मेरे 7 साल के संसदीय कार्यकाल में किसी पुरुष ने इस तरह की हिमाकत नहीं की, ये सदन महिला से जुड़ा नहीं है बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। महिला किसी भी पक्ष की हो, मामला इस सदन के विशेषाधिकार का है और किसी को महिला के अपमान का हक नहीं है।''

क्या कहा रमा देवी ने

इससे पहले बीजेपी सांसद रमा देवी ने आजम खान द्वारा उनके ऊपर की गई विवादास्‍पद टिप्‍पणी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, 'आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की, हमें पता है उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था। उनको लोकसभा में रहने का कोई हक नहीं है। मैं स्पीकर से आजम को बाहर करने की मांग करूंगी। आजम खान को माफी मांगनी चाहिए।'

क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने


लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा नेताओं ने आजम खान के बयान का मुद्दा उठाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'महिला से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। हमें एकजुट होने की जरूरत है। कार्रवाई करने में इतनी हिचकिचाहट और किंतु-परंतु क्यों हैं?' वित्त मंत्री ने कहा कि सभी ने एक सुर में आजम खान के बयान की निंदा की है, इसे देखकर उन्हें अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'हम खान पर कार्रवाई करते हुए स्पीकर को देखना चाहते हैं।'

क्या कहा मिमी चक्रवर्ती ने

मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'संसद में कोई भी खड़ा होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरी आंखों में देखकर बात करो। स्पीकर महोदय, आज लोकसभा की सभी महिलाएं आप से कार्रवाई की उम्मीद कर रही हैं।' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गुरुवार को लोकसभा में जो कुछ हुआ उसे पूरे देश ने देखा। ईरानी ने कहा कि इसे केवल महिलाओं से जोड़कर न देखा जाए। अमेठी से सांसद ने कहा, 'मैं सभी से एक आवाज में बोलने की अपील करती हूं। आप एक महिला से बदसलूकी नहीं कर सकते।'

यह है पूरा मामला

गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इस दौरान भाजपा सांसदों ने जमकर हंगामा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका