न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभद्र टिप्पणी मामला: आजम खान पर आज फैसला संभव, अगर माफी नहीं मांगी तो हो सकते है सदन से निलंबित

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में स्पीकर के आसन पर बैठीं रमा देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले में आज फैसला हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jul 2019 8:05:10

अभद्र टिप्पणी मामला: आजम खान पर आज फैसला संभव, अगर माफी नहीं मांगी तो हो सकते है सदन से निलंबित

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में स्पीकर के आसन पर बैठीं रमा देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले में आज फैसला हो सकता है। सबसे पहले सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आजम खान से अपनी टिप्पणी पर पहले माफी मांगने को कहेंगे। अगर आजम खान ओम बिरला की बात मान लेते है और माफी मांग लेते हैं तो मामला वहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता आजम खान माफी नहीं मांगते तो स्पीकर कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं। आजम खान के माफी नहीं मांगने की सूरत में उन्हें सदन से निलंबित किये जाने की भी संभावना है। चूंकि सत्र के बाकी बचे दिनों में प्रश्नकाल नहीं होगा लिहाजा आजम खान का मसला सदन की कार्यवाही शुरु होने के साथ ही उठ सकता है।

इससे पहले सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ओम बिरला को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया। था। इस बैठक में स्पीकर बिरला के साथ ही बीएसपी सांसद दानिश अली, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके नेता कनिमोझी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला शामिल हुए।

लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गया है। उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए स्पीकर को अधिकार दे दिया गया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजम के बयान को अभद्र बताते हुए कहा था कि सपा नेता या तो सदन में माफी मांगे या उन्हें निलंबित किया जाए।

यह है पूरा मामला

गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इस दौरान भाजपा सांसदों ने जमकर हंगामा किया और माफी की मांग की। पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आजम खान से माफी मांगने को भी कहा।

आजम खान के बयान के खिलाफ अलग अलग दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने विवादित टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया था। महिला सांसदों ने स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की जो ‘नजीर’ बन सके।

क्या कहा रमा देवी ने

बीजेपी सांसद रमा देवी ने आजम खान द्वारा उनके ऊपर की गई विवादास्‍पद टिप्‍पणी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, 'आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की, हमें पता है उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था। उनको लोकसभा में रहने का कोई हक नहीं है। मैं स्पीकर से आजम को बाहर करने की मांग करूंगी। आजम खान को माफी मांगनी चाहिए।'

आजम खान के खिलाफ 13 मामलों में चार्जशीट दाखिल

वही सांसद आजम खान के खिलाफ उनके ही संसदीय क्षेत्र रामपुर में पुलिस ने 13 मामलों में चार्जशीट फाइल की है। लोकसभा चुनावों के दौरान आजम खान के खिलाफ कुल 15 मुकदमे दर्ज हुए थे। आजम खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों में से दो मुकदमे ऐसे हैं, जिनमें पुलिस ने पहले ही चार्जशीट तैयार कर ली थी। 13 मुकदमों में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आजम खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका