न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला सबके हैं, अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए सभी आगे आएं : राम विलास वेदांती

श्रीराम जन्‍मभूमि न्‍यास के अध्‍यक्ष रामविलास वेदांती ने कहा है कि रामलला सबके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 3:39:19

रामलला सबके हैं, अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए सभी आगे आएं : राम विलास वेदांती

अयोध्‍या में शनिवार को राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना और विश्‍व हिंदू परिषद अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार को 'धर्मसभा' का आयोजन किया है। वही शिवसेना शिवेसना यहां 'आर्शीवाद उत्सव' का आयोजन कर रही है। वही इसी गहमागहमी के बीच श्रीराम जन्‍मभूमि न्‍यास के अध्‍यक्ष रामविलास वेदांती ने कहा है कि रामलला सबके हैं। अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि देश में कहीं भी असहिष्‍णुता का माहौल नहीं है।

बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्‍या पहुंच गए हैैं। जहां वह 3 बजे साधु संतों से मिलेंगे। साथ ही 6 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्‍नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ रहेंगे। 25 नवंबर को वह सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। शिवसेना के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो ट्रेनों में शिवसैनिक अयोध्‍या पहुंच चुके हैं।

चांदी की ईंट

सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्‍ट्र से अपने साथ चांदी की एक ईंट लेकर आ रहे हैं, जिसे वह संतों को सौंपेंगे। वहीं शिवसेना अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नि रश्मि ठाकरे और उनके बेटे व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी अयोध्‍या पहुंचे हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने बुलाई बड़ी बैठक

अयोध्‍या में शनिवार को शिवसेना और रविवार को होने जा रहे विश्‍व हिंदू परिषद के कार्यक्रम को लेकर माहौल गरम है। इसी बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक शनिवार को लखनऊ में देर शाम 08:30 बजे होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में अयोध्‍या की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस का निशाना

वहीं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेत प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अयोध्या में 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख के आगमन से पहले वहां के माहौल को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर का मामला अभी कोर्ट में है। इसलिए सभी को इंतजार करना चाहिए या फिर आपसी सहमति का रास्ता कोई निकल सके तो उस पर बात होनी चाहिए।

लेकिन जिस तरह से सरकार में शामिल सहयोगी दल और उनके नेता लगातार अयोध्या के माहौल को गर्मा रहे हैं, इससे वहां के हालात को खराब होने से कोई रोक नहीं सकता। केन्द्र और राज्य सरकार में शामिल लोग जिस तरह से एक भीड़ को लाने और लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं तो वहां के हालात से निपटने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने की दोनों की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अयोध्‍या में धारा 144 लगाई जा चुकी है। आज अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर की करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं। लखनऊ में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, एक उप पुलिस महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 क्षेत्राधिकारी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबिल, पीएसी की 42 कंपनी, आरएएफ की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, एटीएस के कमांडो और ड्रोन कैमरे भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत