न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 दिसंबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे राम मंदिर पर फैसला!

अयोध्‍या में आयोजित विश्‍व हिंदू परिषद की धर्म सभा में शामिल होने आए एक धार्मिक नेता स्‍वामी रामभद्राचार्य का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों द्वारा 11 दिसंबर के बाद फैसला लिया जायेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Nov 2018 11:08:15

11 दिसंबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे राम मंदिर पर फैसला!

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बढ़ती मांग के बीच निर्मोही अखाड़ा के रामजी दास ने कहा कि मंदिर निर्माण की तिथि अगले वर्ष की शुरूआत में प्रयागराज कुंभ के दौरान घोषित की जाएगी। मंत्रोच्चार के बीच भक्तमाल की बगिया में धर्मसभा को संबोधित करते हुए रामजी दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा 2019 के कुंभ के दौरान प्रयागराज में होगी। वही इसी बीच अयोध्‍या में आयोजित विश्‍व हिंदू परिषद की धर्म सभा में शामिल होने आए एक धार्मिक नेता स्‍वामी रामभद्राचार्य का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों द्वारा 11 दिसंबर के बाद फैसला लिया जायेगा। उन्होंने कहा एक वरिष्‍ठ केंद्रीय मंत्री ने आश्‍वासन दिया है, जिनसे शुक्रवार को उनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि उन्‍होंने मंत्री का नाम नहीं बताया।

मंत्री के हवाले से उन्‍होंने बताया, 'मुझे आशा है मंदिर के निर्माण के लिए एक कानून आएगा। सरकार हमारी भावनाओं का आदर करेगी, यह सरकार के वरिष्‍ठतम मंत्री ने मुझसे कहा है। उन्‍होंने मुझसे धैर्य रखने को कहा है।'

ayodhya,ram mandir,ram temple,narendra modi

चित्रकूट के स्‍वामी रामभद्राचार्य ने यह भी कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से उन्‍होंने आश्‍वासन दिया गया है कि कार्रवाई होगी। अपने संबोधन में स्‍वामी रामभद्राचार्य ने कहा, 'उन्‍होंने मुझे आशवसन दिया है कि संसद में मंदिर निर्माण के लिए कानून लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। हम चाहते हैं सभी सांसद एकजुट हों।' विश्‍व हिंदू परिषद के इस कार्यक्रम में करीब 50000 लोगों ने शिरकत की। इससे पहले अयोध्‍या में वीएचपी की धर्म सभा मंदिर बनाने की मांग के साथ खत्‍म हुई। लेकिन वीएचपी उद्धव ठाकरे की तरह सरकार पर ना तो आक्रामक थी और ना ही उसने उद्धव की तरह सरकार से मंदिर बनाने की तारीख पूछी। वीएचपी ने मंदिर को लेकर अपनी कोई रणनीति भी नहीं घोषित की।

राम जन्‍मभूमि न्‍यास के अध्‍यक्ष नृत्‍य गोपाल दास ने पीएम मोदी से जल्‍दी मंदिर बनवाने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि, 'मोदी जी चाहिए कि जनभावनाओं को देखते हुए जल्‍द से जल्‍द श्री राम जन्‍मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त किया जाय।' संतों ने जनता को ये भी बताया कि कुछ लोग बरगला रहे हैं कि अच्‍छे दिन नहीं आए, लेकिन असलियत ये है कि अच्‍छे दिन आ गए हैं। स्‍वामी हंसदेवाचार्य ने कहा, 'मैं कह सकता हूं दावे के साथ कि अच्‍छे दिन आए हैं। एक बात जान लो कि केंद्र में अगर कोई और सरकार होती और प्रांत में कोई और सरकार होती तो हम सब यहां होते? आप यहां होते? हम सब जेल में होते।'

आरएसएस के पदाधिकारयों ने भी जल्‍दी मंदिर बनाने का वादा किया। सह कार्यवाहक कृष्‍ण गोपाल ने कहा, 'मंदिर के निर्माण होने तक न चैन से बैठेंगे न चैन से बैठने देंगेे।

ayodhya,ram mandir,ram temple,narendra modi

राम मंदिर के पक्ष में उतरी मुस्लिम महिलाएं, कहा - 'कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वही बनवाएंगे'

राम भक्तों के विशाल समागम का आयोजन मंदिर निर्माण के बारे में चर्चा के लिए किया गया। वही दूसरी तरफ रविवार को मेरठ में आयोजित एक बैठक में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने अयोध्या के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान शाहीन ने कहा कि यह देश हमारा है, हम देश के मसलों को एकजुट होकर निपटाएंगे। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आह्वान करते हुए कहा कि कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वही बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने हिंदू भाई-बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिए सहमति दें। यह बैठक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर हुई।

इस मामले में राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य सुबुही खान ने कहा श्रीराम मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। हम लोग तन-मन-धन के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। महिलाओं ने कहा राम मंदिर को लेकर मुस्लिम पुरुषों का रुख साफ नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत