मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बँधी हूँ । मुझे रामजन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है । इसलिये मैं इस कार्à¤
बीजेपी नेता उमा भारती ने इस संबंध में राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अपील की थी कि वह 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के स्थापना समारोह के लिए आमंत्रितों की सूची से उनका नाम हटा दें।
उमा भारती ने ट्वीट किया था, 'जब से मैंने अमित शाह जी तथा यूपी बीजेपी के नेताओं के बारे में कोरोना पॉज़िटिव होने की बात सुनी है तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिये चिंतित हूं।' उमा भारती ने लिखा था, 'मैं भोपाल से आज रवाना होऊंगी। कल शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं, ऐसी स्थिति में जहां नरेंद्र मोदी, सैकड़ों लोग उपस्थित होंगे मैं उस स्थान से दूर रहूंगी। ऐसे में नरेंद्र मोदी के चले जाने के बाद ही मैं रामलला के दर्शन करूंगी।'













