न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या मुद्दे पर तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष के वकील ने भरी अदालत में फाड़ा नक्शा, CJI नाराज

सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बुधवार को अंतिम दिन की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के 40वें दिन बुधवार को सुनवाई की शुरुआत से ही सर्वोच्च अदालत में तीखी बहस जारी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Oct 2019 1:49:17

अयोध्या मुद्दे पर तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष के वकील ने भरी अदालत में फाड़ा नक्शा, CJI नाराज

सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बुधवार को अंतिम दिन की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के 40वें दिन बुधवार को सुनवाई की शुरुआत से ही सर्वोच्च अदालत में तीखी बहस जारी है। वकीलों की तीखी बहस के बीच चीफ जस्टिस खफा हुए। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सुनवाई के दौरान कहा कि हमारी तरफ से दोनों ओर से बहस पूरी हो चुकी है। हम सिर्फ इस इसलिए सुन रहे हैं कि कोई कुछ कहना चाहता है तो कह दे। हम अभी उठ कर जा भी सकते हैं। बुधवार को जब हिंदू महासभा की ओर से दलील देना शुरू हुआ तो अदालत में बहस छिड़ गई। हिंदू महासभा के वकील की ओर से सुप्रीम कोर्ट में किताब दिए जाने पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने आपत्ति जताई। इसी दौरान उन्होंने अदालत में एक नक्शा भी फाड़ डाला। वकील राजीव धवन के नक्शा फाड़ने पर सीजेआई रंजन गोगोई नाराज हो गए। उन्होंने धवन पर नाराजगी जताई और कहा कोर्ट रूम में इस तरह की रोक-टोक होगी तो सुनना मुश्किल होगा। दरअसल हिन्दू महासभा की तरफ से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने एक नक्शा किताब से दिखाया और कहा कि इस नक्शे में भगवान राम के जन्मस्थान का सही लोकेशन है, जो अब तक किसी ने कोर्ट को नहीं बताया। इस बात पर राजीव धवन ने विरोध किया और कहा ये बेकार की बाते हैं। मैं इस डाक्यूमेंट को नहीं मानता। इस पर सीजेआई ने कहा अगर आप नहीं मानते तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि विकास सिंह भी सिर्फ बयान दे रहे हैं। इसके बाद धवन ने वो नक्शा फाड़ दिया। धवन के नक्शा फाड़ने पर सीजेआई रंजन गोगोई नाराज हो गए। उन्होंने धवन पर नाराजगी जताई और कहा कोर्ट रूम में इस तरह की रोकटोक होगी तो सुनना मुश्किल होगा।

गुस्से में राजीव धवन ने कहा कि आपने कोर्ट का मजाक बना रखा है। जवाब में विकास सिंह ने भी कहा कि मजाक तो आप बना रहे हैं। इसके अलावा विकास सिंह ने ऑक्सफोर्ड की किताब का हवाला दिया और जन्मस्थान की पुष्टि की। विकास सिंह ने कहा कि बाबर उदार था, लेकिन औरंगजेब कट्टर शासक था। बाबरनामा में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं है। इससे पहले हिन्दू महासभा की तरफ से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने बहस की शुरुआत की। विकास सिंह ने किशोर कुणाल की लिखी किताब को रिकॉर्ड पर कोर्ट के समक्ष रखने की पेशकश की। मुस्लिम पक्ष ने इसका विरोध किया। राजीव धवन ने कहा कि ये नई बुक है। विकास सिंह ने कोर्ट को बुक दी। CJI ने कहा कि वो नवंबर में इस किताब को पढ़ेंगे। विकास सिंह ने कहा कि फैसले से पहले इस किताब को पढ़िएगा। CJI ने हंसते हुए कहा कि देखते हैं। राजीव धवन के बार-बार टोकने पर विकास सिंह नाराज हुए। उन्होंने कहा कि हमारे पास कम समय है उसके बाद भी राजीव धवन बार-बार टोक रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद