न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

72 घंटे, 32 सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम, 4 लाख से ज्यादा दीये, इस बार दिवाली पर अयोध्या में बनेगा नया रिकॉर्ड

रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में इस बार दिवाली (Diwali) ज्यादा जगमग होने वाली है। 24, 25 और 26 अक्टूबर को अयोध्या को रौशन करने के लिए प्रशासन और लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 8:29:00

72 घंटे, 32 सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम, 4 लाख से ज्यादा दीये, इस बार दिवाली पर अयोध्या में बनेगा नया रिकॉर्ड

रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में इस बार दिवाली (Diwali) ज्यादा जगमग होने वाली है। 24, 25 और 26 अक्टूबर को अयोध्या को रौशन करने के लिए प्रशासन और लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार सिर्फ राम की पैड़ी ही नहीं बल्कि पूरी अयोध्या में तीन दिनों तक हर घर में दीये जलाए जायेंगे। जिला प्रशासन, अयोध्या नगर निगम और शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थान इस मुहिम में जुट गए हैं। गुप्तारघाट, भरतकुंड समेत अयोध्या के 13 प्रमुख मंदिरों में तीन दिनों तक हर दिन 5001 दीये जलेंगे। इसके अलावा अयोध्या के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीये जलाए जाएंगे। दरहसल, 18 अक्टूबर को राम मंदिर पर फैसला आने वाला है, लोगों को उमीद है कि इस फैसले से बड़ी खुशी मिल सकती है। ऐसे में दिवाली में अयोध्या के लोगों को दोहरी खुशी का तोहफा मिल सकता है। वही इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला मंडलियों को बुलाया गया है। ये देश हैं- मॉरिशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सूरीनाम और नेपाल। इन देशों की रामलीला मंडलियां अपनी शैली में रामलीला का मंचन करेंगी। इसके अलावा देश के विभिन्न कोनों से करीब 32 सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम होगा। पिछले साल करीब 25 सांस्कृतिक दल आए थे। इसके अलावा श्रीलंका से भी विभिन्न प्रकार के कलाकार आएंगे। चित्रकला प्रदर्शनी भी लगेगी। इनमें भगवान राम के जीवन का चित्रण किया जाएगा।

ayodhya,ayodhya diwali,deepotsav,three,days,diwali,diye,ram,temple,yogi,adityanath,diwali celebration,news,news in hindi

आजतक की खबर के अनुसार अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया कि इस बार यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स वॉलंटियर कर रहे हैं। वॉलंटियर बनने के लिए अब तक 5 हजार बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये सभी वॉलंटियर पूरे जिले के हर घर में जाकर दीये जलाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे और दीये जलाने में मदद करेंगे।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया कि इस बार कुल चार लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। इस बार पिछले साल से ज्यादा दीये जलाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। हालांकि दीयों की संख्या के बारे में अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह जरूर माना जा रहा है कि तीन दिनों में इतने दीये तो जल ही जाएंगे।

अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि इस बार कनक भवन, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, मणिराम दास छावनी, छोटी देवकाली, गुप्तारघाट, भरतकुंड समेत जिले 13 बड़े मंदिरों में 24 से लेकर 26 अक्टूबर तक हर शाम 5001 दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और बच्चों के जरिए कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना तैयार की गई है। लोगों की जनभागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों से बातचीत की जा रही है। घोषणाएं की जा रही हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं भी सामने आ रही हैं, जो दीपोत्सव को बड़ा और अद्भुत बनाने की मुहिम से जुड़ी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत