Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : पड़ोसी की हैवानियत का शिकार हुआ 8 साल का बच्चा, टॉफी दिलाने के बहाने किया कुकर्म

मामले में बच्चे के पिता की तरफ से कानोता थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 11:12:13

अजमेर : पड़ोसी की हैवानियत का शिकार हुआ 8 साल का बच्चा, टॉफी दिलाने के बहाने किया कुकर्म

अजमेर शहर के कानोता इलाके में पड़ोसी की हैवानियत का मामला सामना आया हैं जिसमें गंदी फिल्म दिखाने के बाद 8 साल के बालक से कुकर्म किया गया। कुकर्म के बाद वह बच्चे को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, पीड़ित बालक और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर मेडिकल मुआयना करवाया है। मामले में बच्चे के पिता की तरफ से कानोता थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीसीपी (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूर्यप्रकाश उर्फ सुभाष धोबी (25) अचरोल, जयपुर ग्रामीण का रहने वाला है। वह पेशे से ट्रक चालक है और यहां आगरा रोड पर जयंती नगर में रहता है। वहीं, पीड़ित 8 वर्षीय बच्चे के माता पिता मजदूरी करते है। वे किराए से रहते है। आरोपी सूर्यप्रकाश उनके पड़ोस में रहता है।
आरोपी सूर्यप्रकाश 4 फरवरी को 8 साल के बालक को टॉफी दिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया। इसके बाद आरोपी ने गंदी फिल्म देखी और फिर बच्चे के साथ कुकर्म किया। वह रोने लगा तब उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। इस पर घर में मौजूद बालक की मां ने उसे संभाला। पूछने पर बच्चे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम किया। तब आस-पड़ोस के लोग इकट्‌ठा हो गए। सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सूर्यप्रकाश वहां से फरार हो गया था। तब बस्सी एसीपी सुरेश सांखला के निर्देशन में कानोता थानाप्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में स्पेशल गठित पुलिस टीम ने फरार आरोपी सूर्यप्रकाश की तलाश शुरू की। रविवार को उसके कमला नेहरु नगर, अजमेर रोड पर देखे जाने की सूचना मिली। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका