न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गरीबी और कोरोना संकट के चलते प्रवासी मजदूर ने बेच दी अपनी ही नवजात बच्ची, पुलिस ने बचाया

गरीबी और कोरोना संकट की वजह से काम न मिलने के चलते असम के एक प्रवासी मजदूर ने अपनी 15 दिन पहले जन्मी बच्ची को 45 हजार रुपये में बेच दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 5:55:29

 गरीबी और कोरोना संकट के चलते प्रवासी मजदूर ने बेच दी अपनी ही नवजात बच्ची, पुलिस ने बचाया

असम में एक पिता द्वारा अपनी ही बच्ची को बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल, गरीबी और कोरोना संकट की वजह से काम न मिलने के चलते असम के एक प्रवासी मजदूर ने अपनी 15 दिन पहले जन्मी बच्ची को 45000 रुपये में बेच दिया। हालांकि, पुलिस ने बच्ची को बचा लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति व दो महिलाओं को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाले एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि कोकराझर जिले के गांव धनतोला मंडारिया का निवासी दीपक ब्रह्मा हाल ही में गुजरात से लौटा था। वहां पर मजदूरी करता था। इसके पास कोई नौकरी नहीं थी और ऐसे में उसके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया था। जानकारी के अनुसार दीपक के गुजरात से वापस आने के बाद उसका परिवार कोछुगांव पतकटा गांव में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगा था। नेदान फाउंडेशन के चेयरमैन दिगंबर नरजरी ने कहा कि ऐसे समय में दीपक की पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। यह उनकी दूसरी बच्ची थी। पहली बच्ची की आयु एक साल है।

दिगंबर ने बताया कि दीपक ने इस दौरान काम ढूंढने की कोशिश की लेकिन लॉकडाउन और महामारी के चलते उसे काम नहीं मिल पाया। जब आमदनी के सभी रास्ते उसे बंद नजर आने लगे तो उसने नवजात बच्ची को ही बेचने का फैसला कर लिया और दो जुलाई को मजह 45 हजार रुपये में दो महिलाओं को बच्ची बेच दी। दीपक ने यह बात अपनी पत्नी को भी नहीं बताई। जब उसकी पत्नी और गांववालों के इस बात का पता चला तो उन्होंने कोछुगांव पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही कार्रवाई की और दो महिलाओं के पास से बच्ची को बरामद कर लिया। दोनों महिलाएं बहनें बताई जा रही हैं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पूछताछ के दौरान महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने बच्ची को उनसे संबंधित एक संतानविहीन पति-पत्नी के लिए खरीदा था और दोनों ने मानव तस्करी के आरोपों से इनकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत