न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप 2018 : भारत-पाक मैच में अब तक लगा 500 करोड़ रुपए का सट्टा, चौकन्नी हुई आईसीसी

एशिया कप 2018 Asia Cup 2018 में फिर से एक बार भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 11:52:42

एशिया कप 2018 : भारत-पाक मैच में अब तक लगा 500 करोड़ रुपए का सट्टा, चौकन्नी हुई आईसीसी

एशिया कप 2018 Asia Cup 2018 में फिर से एक बार भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। 19 सितंबर यानी बुधवार को होने वाले इस महामुकाबले के लिए दर्शकों में अभी से उत्साह भी नजर आने लगा है। एशिया कप 2018 में खेले जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए सट्टा बाजार भी सज चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाक मैच में अब तक करीब 500 करोड़ रुपए का सट्टा लग चुका है।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच शुरू होने के समय तक सट्टा की रकम हजार करोड़ रुपए पार कर जाएगी। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि सट्टा बाजार में भी जीत की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को ही माना जा रहा है।

चलिए आपको बताते हैं कि बाजार में प्रत्येक चीज का क्या भाव चल रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच सट्टा लगने की शुरुआत टॉस से हो चुकी है। भारत के टॉस का रेट 82 पैसे है यानी अगर रोहित शर्मा टॉस जीतने में कामयाब हुए तो सट्टा लगाने वाले को 1 रुपए 82 पैसे मिलेंगे। वहीं पाकिस्तान के टॉस जीतने का भाव एक रुपए 42 पैसे हैं यानी अगर सरफराज अहमद के पक्ष में सिक्का आया तो जीतने वाले को 2 रुपए 42 पैसे मिलेंगे।

सट्टा बाजार की खबर लगते ही विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी चौकन्नी हो गई है। आईसीसी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को किसी भी अनजान शख्स से मिलने या बातचीत करने से रोक दिया है।

पुलिस को मिली ताजा जानकारी से इस बात का पता चला है कि ताजनगरी में करोड़ों का सट्टा लगने जा रहा है। यह भी पता चला है कि शहर और आसपास के कई सटोरियों ने होटलों में कमरे बुक कराए हैं।

पुलिस की योजना इन्हें सट्टा लगाते समय पकड़ने की है। ठीक वैसे ही जैसे रकाबगंज में मंगलवार की रात नौ पकड़े गए। सटोरियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। ताजनगरी सट्टे की बड़ी मंडी बन चुकी है।

यहां 500 से ज्यादा सटोरिए पुलिस के रिकॉर्ड में हैं। इनमें से 400 के खिलाफ पिछले दो साल में केस दर्ज किए हैं। कई जेल भी गए। फिलहाल सट्टा किंग श्याम बोहरा जेल में है, उसके रैकेट के सदस्य सट्टा लगा रहे हैं। इनमें से कई ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए हैं।

asia cup 2018,india vs pakistan,india,pakistan,cricket

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनके नए नंबर भी पुलिस को मिल गए हैं। इस केस में 70 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पिछली कार्रवाई का अनुभव कहता है कि ताजनगरी में सबसे ज्यादा सट्टा भारत-पाक मैच पर ही लगता है। दूसरे नंबर पर आईपीएल के मैच आते हैं। सटोरियों के संपर्क आईपीएल के खिलाड़ियों तक से हैं। श्याम बोहरा पर दर्ज केस की जांच में एक आईपीएल खिलाड़ी का नाम सामने आया था।

आगरा में झांसी, दिल्ली, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, ग्वालियर केसटोरिए भी आ रहे हैं, सट्टा लगाने के लिए। कई होटलों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई मैच दिखाने के लिए। सटोरिए भी यहीं पहुंच जाते हैं। मैच देखते रहते हैं और मोबाइल पर सट्टा लगाते रहते हैं।

न्यू आगरा में सबसे ज्यादा सटोरिए

पुलिस ने थानावार सटोरियों की सूची तैयार की है। सबसे लंबी लिस्ट न्यू आगरा थाने की है। इसमें भी सबसे ज्यादा नाम कमला नगर के हैं। ऐसे मामले भी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें भारत-पाक मैच में दुकानों के शटर डालकर अंदर सट्टा लगाया जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत