न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंदूक लहराने वाले आशीष पांडे का सरेंडर, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 1:30:49

बंदूक लहराने वाले आशीष पांडे का सरेंडर, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आशीष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। यही नहीं घटना के दौरान मौके पर उपस्थित सभी लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई। बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है। आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है। इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है। मेरी बात नहीं सुनी गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है।

सरेंडर से पहले जारी वीडियो में आशीष ने कहा कि उन्हें वांछित आतंकी की तरह दिखाया जा रहा है और पुलिस पूरे देश में उनकी तलाश कर रही है। आशीष ने कहा, "मेरे खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। अगर आप सीसीटीवी फुटेज देखें तो मालूम चलेगा कि उस रात लेडीज टॉयलेट में कौन गया था और किसने-किसको धमकाया था।"

आशीष ने कहा, "मैं सुरक्षा के लिए अपने साथ बंदूक रखता हूं। मैंने इसका इस्तेमाल धमकाने के लिए नहीं किया। मैंने हमेशा इसे पीछे रखा। मैंने उस लड़की को भी कुछ नहीं कहा, उसने ही मुझे धक्का दिया और भद्दे इशारे किए। मुझे कानून में विश्वास है और इसीलिए मैंने सरेंडर का फैसला लिया है। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।"

आशीष ने आरोप लगाया कि उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उस स्थिति में वह पीड़ित थे और सिर्फ नेता का बेटा होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

आशीष ने कहा, "नेता का बेटा होने अपराध नहीं है। मेरे खिलाफ कोई केस भी नहीं है। पिछले 20 साल से मेरे पास हथियार है। मैं सरेंडर करूंगा और चाहता हूं कि मीडिया होटल के सीसीटीवी फुटेज को देखे।"

बता दे, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आषीश के रिमांड की दिल्ली पुलिस ने मांग की थी मगर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया और आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ और अरेस्ट एपलिकेशन के लिए 20 मिनट का समय दिया। अर्जी के मुताबिक, आशीष स्वेच्छा से अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है। अदालत ने इस मामले में बुधवार को आशीष के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया था।

पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष पांडे को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस चार दिन की रिमांड की मांग कर रही थी। दिल्ली पुलिस का कहना था कि आशीष को लखनऊ भी ले जाना है और हथियार भी बरामद करने हैं, इसलिए 4 दिन की रिमांड दी जाए। इस पर आशीष के वकील के कहा कि अगर कोर्ट कहेगा तो वो बंदूक भी कोर्ट में जमा कर सकते हैं। आशीष के वकील ने कहा कि आशीष का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। मीडिया ट्रायल हुआ है और ये एक राजनीतिक परिवार से आते हैं इसलिए मामले को तूल दिया गया है।
गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गौरतलब है कि दिल्‍ली के पांच सितारा होटल में गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक महिला को पिस्‍टल के बल पर धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो में होटल के सुरक्षाकर्मी तमानबीन खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद ये शख्स अपनी कार मे वापस आकर बैठ गया, लेकिन उसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और आरोपी शख्स ने महिला को न सिर्फ गंदी गलियां दीं बल्कि अगले दिन देख लेने की धमकी भी दी। इस वायरल वीडियो के मुताबिक, इस शख्स का नाम आशीष है, वीडियो में उसके साथ कार के अंदर तीन लड़कियां भी बैठी नजर आ रही है। जो इस शख्स को काबू करने की कोशिश करती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। लखनऊ निवासी होने के कारण दिल्ली से पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई। हालांकि अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत