न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा - कोरोना से लड़ाई में हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 6:42:03

केजरीवाल ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा - कोरोना से लड़ाई में हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए शनिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी 13 हजार 500 बेड हैं। इनमें से 6500 अधिग्रहीत किए गए हैं। दिल्ली सरकार रोज 20 हजार टेस्ट करवा रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया है।

बता दे, दिल्ली में बिगड़ती कोरोना की स्तिथि को देखते हुए में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। डॉ विनोद पॉल की अगुआई में एक कमेटी बनाई गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की स्ट्रैटेजी बनाई गई। शाह यहां के हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मार्च में सबसे संक्रमित देशों से करीब 35 हजार भारतीय दिल्ली लौटे। इनमें से कुछ को बुखार था, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, बाकी को उनके घर भेज दिया गया। उस वक्त ज्यादा जागरूकता नहीं थी, टेस्टिंग किट और लैब भी नहीं थीं। ऐसे में संक्रमण एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे में फैलता गया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार बढ़ने की आशंका तो थी, लेकिन यह हमारी आशंका से भी अधिक तेजी से फैला।

केजरीवाल ने माना कि शुरुआती दौर में अस्पतालों में लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे ज्यादा मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि लोग बेड के लिए यहां-वहां भाग रहे थे। रात-रात भर मेरे पास परेशान लोगों के फोन आते थे और मैंने रात-रात भर जाग कर लोगों के लिए अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कराई। हालांकि, अब दिल्ली में हालात बेहतर हैं अभी दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना रोगियों के लिए 13 हजार 500 बेड उपलब्ध हैं इनमें से केवल 6 हजार बेड अभी तक भरे हैं 7 हजार 500 बेड अभी भी खाली हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि राजधानी में शनिवार को रिकॉर्ड एक दिन में 21 हजार 144 टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि हम चार गुना टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में अब बहुत तेजी से टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा - इन पांच हथियारों की मदद से दिल्ली लड़ रही कोरोना से

बता दे, देश में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा है। यहां कोरोना संक्रमण के अब तक 77,240 मरीज सामने आ चुके है। 47 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 27 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2,492 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका