न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदूषण को लेकर हम चिंतित, ऑड-ईवन योजना बढ़ाने पर सोमवार को होगा फैसला : केजरीवाल

प्रेस कांफ्रेंस के दौरन केजरीवाल ने बताया कि अगले दो दिनों में हवा कुछ साफ होने के आसार हैं, ऐसे में वह जबरन दिल्लीवालों पर ऑड-ईवन थोपना नहीं चाहते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Nov 2019 1:01:39

प्रदूषण को लेकर हम चिंतित, ऑड-ईवन योजना बढ़ाने पर सोमवार को होगा फैसला : केजरीवाल

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़तें स्तर को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना लागू की थी जिसका आज आखिरी दिन है। लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऑड-ईवन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ऑड-ईवन की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इसपर सोमवार को फैसला लिया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरन केजरीवाल ने बताया कि अगले दो दिनों में हवा कुछ साफ होने के आसार हैं, ऐसे में वह जबरन दिल्ली वालों पर ऑड-ईवन थोपना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अगर अगले दो-दिनों में स्थिति नहीं सुधरी को सोमवार को ऑड-ईवन पर फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह पराली का जलाया जाना है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए एक नई योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत ट्रक आएगा और टैंक की सफाई करवाई जा सकती है।

आपको बता दे, दिल्ली-NCR में आज भी प्रदूषण से बुरा हाल है। दिल्ली के कई इलाक़ों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 700 के पार चला गया है। द्वारका में तो AQI 900 के पार है। 10 सबसे प्रदूषित इलाक़ों में 9 दिल्ली के हैं। नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और गुरुग्राम में भी हालात ऐसे ही हैं। दिल्ली-NCR के स्कूल आज भी प्रदूषण की वजह से बंद हैं। दिल्ली के द्वारका, पूसा रोड, रोहिणी, सत्यवती कॉलेज जैसे इलाकों में सबसे ज़्यादा प्रदूषण का स्तर मापा गया है।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि मुझे लोगों की सेहत की चिंता है और देश की राजधानी दिल्ली की जो इमेज बन रही है, उसकी भी चिंता है। अगर दिल्ली में इतना स्मोक होगा, तो क्या इमेज बनेगी।'

केजरीवाल ने कहा, 'हम सब देख रहे हैं कि दिल्ली में प्रदूषण 10 अक्टूबर से पराली जलने की वजह से बढ़ा। पंजाब, हरियाणा में बारिश की वजह से दिल्ली में धुआं कम हो गया था, लेकिन बारिश थमते ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। अभी भी पराली जलाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त के आदेश को नहीं माना जा रहा है।'

केजरीवाल ने आगे कहा, 'पिछले कई दिनों मैं कई एक्सपर्ट से मिला। पराली को CNG में कन्वर्ट कर सकते हैं। करनाल में एक प्रोजेक्ट का फाउंडेशन रखा गया है। आखिर क्यों पंजाब और हरियाणा इसे प्रमोट नहीं करती है।'

बता दे, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानीकर्ता 'सफर' का कहना है कि नए सिरे से पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवाओं की गति बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में सुधार की संभावना है। सफर ने जानकारी दी है कि मंगलवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की केवल 480 घटनाएं दर्ज की गयीं। सफर ने बताया,‘अफगानिस्तान और पड़ोसी इलाकों के ऊपर चक्रवाती तूफान के कारण नए सिरे से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। अगले दो दिन में इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत पर पड़ेगा और इससे शुक्रवार तक हवा की रफ्तार बढ़ेगी।' सफर ने कहा है कि हवा की ‘बहुत खराब' श्रेणी में 16 नवंबर तक ही सुधार होने की संभावना है। गौरतलब है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और मौसम के खराब हालात के कारण साफ हवा को तरस गए। इसके चलते प्रदूषण स्तर पिछले 15 दिनों में तीसरी बार 'आपात' स्थिति में पहुंच गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक के स्तर

- 0-50 के बीच ‘अच्छा’
- 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’
- 101-200 के बीच ‘मध्यम’
- 01-300 के बीच ‘खराब’
- 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब
- 401-500 के बीच ‘गंभीर’
- 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका