न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आशुतोष के इस्तीफे पर केजरीवाल का ट्वीट, लिखा - 'ना, इस जनम में तो नहीं, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं '

आशुतोष ने ट्वीट कर इस्तीफे का ऐलान किया है। वही खबरों की माने तो आप के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) को आशुतोष का इस्तीफा मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 3:53:58

आशुतोष के इस्तीफे पर केजरीवाल का ट्वीट, लिखा - 'ना, इस जनम में तो नहीं, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं '

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण को बताया है। आशुतोष ने ट्वीट कर इस्तीफे का ऐलान किया है। वही खबरों की माने तो आप के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) को आशुतोष का इस्तीफा मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है।

लेकिन पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने यहां तक कहा कि इस जन्म में वह आशुतोष का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।'

आशुतोष ने कल ही पीएसी को अपना इस्तीफा भेजा था। आशुतोष ने स्वयं आज ट्वीट कर पार्टी से नाता तोड़ने की जानकारी सार्वजनिक की। आशुतोष ने कहा कि हर यात्रा का एक अंत होता है। आपके साथ यात्रा बेहद क्रांतिकारी और खूबसूरत रहा। मैं इस्तीफा देते हुए पार्टी की कार्यकारिणी परिषद से आग्रह करता हूं कि वे इसे स्वीकार करें मैंने विशुद्ध निजी कारणों से यह फैसला लिया है। इस यात्रा के दौरान मेरा साथ देने वाले सभी कार्यकर्ता के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

सूत्रों के अनुसार, आशुतोष के इस्तीफे पर विचार करने के लिए जल्द ही पीएसी की बैठक की जाएगी। पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे कुमार विश्वास और आशुतोष भी पीएसी के सदस्य हैं। हालांकि इस बारे में आप की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने आशुतोष के इस्तीफे को दुखद बताते हुए कहा कि अभी इस बारे में पार्टी नेतृत्व उनसे बातचीत करेगा।

राय ने ट्वीट कर कहा आशुतोष का फैसला दुःखद। मिलकर करेंगे बात। इस बीच आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आशुतोष के इस्तीफे को हृदयविदारक घटना करार दिया। उन्होंने कहा जिंदगी में एक अच्छे दोस्त, एक सच्चे इन्सान, एक भरोसेमन्द साथी के रूप में आशुतोष जी से मेरा रिश्ता जीवन पर्यन्त रहेगा। उनका पार्टी से अलग होना मेरे लिये एक हृदय विदारक घटना से कम नहीं है।

उन्होंने कहा हम सब मिलकर आशुतोष जी से अनुरोध करेंगे कि वह अपना फैसला वापस लें। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में दिल्ली में केजरीवाल सरकार के गठन के बाद आप से अलग हुए प्रमुख नेताओं की फेहरिस्त में आशुतोष, चौथा बड़ा नाम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत