न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान पर भड़कीं पूर्व पत्नी रेहम खान, अनुच्‍छेद 370 को लेकर कही ये बात

रेहम खान उसके बाद से ही लगातार ट्विटर के जरिए इमरान पर निशाना साधती रही हैं, जब से इमरान प्रधानमंत्री बने हैं तब से ये और भी तेज हुआ है। अपने इस इंटरव्यू से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वह इमरान खान को घेरती रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 1:22:43

इमरान पर भड़कीं पूर्व पत्नी रेहम खान, अनुच्‍छेद 370 को लेकर कही ये बात

जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्‍छेद 370 (Article 370) के प्रावधान हटाए जाने का मुद्दा वैश्विक स्‍तर पर उठाने के बाद भी पाकिस्‍तान (Pakistan) के हाथ निराशा ही लगी। सब जगह से निराश पाकिस्तान अब अपने घर में ही घेरे जाने लगा हैं। ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान ने भी जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। रेहम खान ने इमरान पर कश्मीर का सौदा करने का आरोप लगाया है। बता दे, रेहम खान इमरान खान की पूर्व पत्नी भी है। इमरान खान और रेहम खान की शादी सिर्फ एक ही साल चल पाई थी (2014-2015)। रेहम खान उसके बाद से ही लगातार ट्विटर के जरिए इमरान पर निशाना साधती रही हैं, जब से इमरान प्रधानमंत्री बने हैं तब से ये और भी तेज हुआ है। अपने इस इंटरव्यू से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वह इमरान खान को घेरती रही हैं।

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, रेहम खान ने कहा कि मोदी ने वही किया जो उन्हें करना था, यही करने के लिए उनको जनादेश मिला था, अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए। लेकिन इमरान खान कुछ ना कर सके। रेहम बोलीं कि इमरान बार-बार कहते रहे कि वह कश्मीर पर मोदी के प्लान को जानते थे, अगर वह सचमुच जानते तो कुछ किया क्यों नहीं। या फिर आप लगातार उन्हें फोन कर उनसे बात करने की कोशिश क्यों कर रहे थे। रेहम खान ने कहा कि हमें शुरू से सिखाया गया कि कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, लेकिन इमरान खान ने इसका सौदा कर दिया। रेहम खान ने इमरान खान को घेरा तो उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गौरतलब है कि इमरान खान जम्मू-कश्मीर के मसले पर कई देशों से दखल देने की गुहार लगा चुके हैं। वह कई बार अपने भाषणों के दौरान भड़काऊ बयान भी दे चुके हैं लेकिन हर दफा उन्हें निराशा ही हाथ लगी है और भारत अपने फैसले पर अडिग है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका