न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

POK में आज इमरान खान की रैली, कश्मीर पर अपनी सरकार की नीति का करेंगे खुलासा, भारतीय सेना अलर्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आज यानि शुक्रवार को कश्मीर पर अपनी सरकार की नीति का खुलासा करने के लिए पीओके (POK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Sep 2019 7:18:50

POK में आज इमरान खान की रैली, कश्मीर पर अपनी सरकार की नीति का करेंगे खुलासा, भारतीय सेना अलर्ट

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आज यानि शुक्रवार को कश्मीर पर अपनी सरकार की नीति का खुलासा करने के लिए पीओके (POK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वही कश्मीर पर नापाक मंसूबे पालने वाले पाकिस्तान को बृहस्पतिवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कार्रवाई के लिए हमारी फौज हमेशा तैयार है। फैसला सरकार को लेना है। सेनाध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा, कश्मीरी लोग भी हमारे देश के ही हैं।

सेना की तैयारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सेना तो हमेशा किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार ही रहती है। पीओके को लेकर सरकार के बयान से खुशी हुई। रावत से जब मीडिया ने कहा कि पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर को भारतीय प्रदेश बताया है तो उन्होंने कहा, यही हकीकत है। जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा करते हुए जनरल रावत ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों को समझना होगा कि वहां जो भी हो रहा है, वह उन्हीं के लिए है। जब सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाया तो इसका मतलब यह है कि जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ एकीकृत किया गया है।

लोगों को सुरक्षा बलों को एक मौका देना होगा, ताकि घाटी में शांति में कायम की जा सके। कश्मीर के लोगों ने 30 साल से आतंकवाद का सामना किया है। अब उन्हें शांति प्रक्रिया के लिए एक मौका देना चाहिए। इसके बाद उन्हें अहसास होगा कि जो शांति उन्हें मिली है, उससे उन्हें बरसों तक वंचित रखा गया।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि पाकिस्तान से अब कोई भी बातचीत पीओके को लेकर ही होगी। 6 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद में 370 पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए संसद में कहा था कि हम जान दे देंगे, लेकिन पीओके लेकर रहेंगे।

FATF कर सकता है ब्लैक लिस्ट

वही दूसरी तरफ PAK की मुसीबतें बढ़ने वाली है। पाकिस्‍तान को फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ब्लैक लिस्ट में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि बैंकाक में एशिया पैसेफिक ज्वाइंट ग्रुप की ओर से किए गए मूल्यांकन में पाक की खराब रेटिंग की वजह से उस पर FATF की ओर से ब्लैक लिस्टिंग की संभावना और बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि बैंकॉक में हुए FATF की बैठक में पाकिस्तान एशिया पैसिफिक ज्वाइंट ग्रुप को मामूली रूप से भी आश्वस्त नहीं कर सका। FATF ने पिछले साल जून में ही पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया था। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान को 15 महीनों में 27 सूत्री एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के लिए समय दिया था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा और इस कारण अब उसके ब्लैक लिस्ट में ढकेलने की संभावना बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका