जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के मसले पर पाकिस्तान इस तरह बौखला गया है कि उसके मंत्री युद्ध की धमकी देते रहते है। इसी कड़ी में आज पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद (Pakistan Railways Minister Sheikh Rashid Ahmed ) ने एक बार फिर युद्ध की धमकी दी है इतना ही नहीं उन्होंने युद्ध की तारीख भी बता दी है।
BIG BREAKING: Pakistan Railways Minister Sheikh Rashid predicts #Pakistan- #India war in #October #N
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ‘दुनिया टीवी’ के मुताबिक, बुधवार को इस्लामाबाद में कश्मीर पर आयोजित एक सेमिनार में कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। उन्होंने कहा, 'भारत ने कश्मीर से गैरकानूनी तरीके से आर्टिकल 370 हटाकर वहां तनाव पैदा कर दिया है। ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।' शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं। शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं।
अपने संबोधन में पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा करेंगे। शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान आखिरी दम तक कश्मीर के लिए लड़ता रहेगा। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने शेख रशीद के इस बयान का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।
बता दें कि शेख रशीद वही मंत्री हैं, जिनपर बीते दिनों लंदन में हमला हुआ था और अंडे फेंके गए थे। दरअसल, रशीद शेख ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की बात की थी, उसके बाद जब वह लंदन पहुंचे तो लोगों ने उन्हें जमकर पीटा और उनपर अंडे फेंके।














