न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर अनिल कुंबले ने लांच किया ‘पावर बैट’, बताएगा कितना दमदार है शॉट

यह ‘पावर बैट’बहुत हल्का है और माइक्रोसॉफ्ट अजुर स्पेहर क्लाउड प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सर्विस से लैस है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 12:37:14

माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर अनिल कुंबले ने लांच किया ‘पावर बैट’, बताएगा कितना दमदार है शॉट

मशहूर क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रह चुके अनिल कुंबले के तकनीकी स्टार्टअप ‘स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस’ ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एक ‘पावर बैट’ लांच किया है। जिसमें खेले गए सभी शॉट के आंकड़ो को इकट्ठा कर उसका एनेलिसिस किया जा सकता है। कुंबले की कंपनी ने इस बैट का निर्माण माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिल कर किया है और इसे 'पावर बैट' नाम दिया गया है।

पावर बैट बहुत हल्का है

- यह ‘पावर बैट’बहुत हल्का है और माइक्रोसॉफ्ट अजुर स्पेहर क्लाउड प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सर्विस से लैस है।

- कंपनी का दावा है कि इससे क्रिकेटरों के खेल में निखार आएगा। ‘पावर बैट’ में एक चिप लगी होगी, जो यह आंकड़ा इकट्ठा करेगी कि क्रिकेटर किस प्रकार खेल रहा है।

- कंपनी का कहना है कि जब खिलाड़ी गेंद को बल्ले से हिट करेगा, ‘पावर बैट’ थोड़ा धंसेगा, जिससे इसमें लगी चिप उसकी गति, बल्ले पर गेंद पर पड़ने के बाद होने वाले टि्वस्ट, शॉट की क्वालिटी, बल्ले के विलो के स्वीट स्पॉट से गेंद का संपर्क होने के बाद शॉट की क्वालिटी समेत विभिन्न मानदंडों से जुड़ी सूचनाएं एकत्र करेगी।

anil kumble,cricket,power bat,microsoft,cricket news

- इन चीजों को मेज़रमेंट के एक अलग यूनिट में कन्वर्ट किया जाएगा जिसे Power Speks कहा जाएगा। इस डेटा को सिक्योर तरीके से कैप्चर किया जाएगा और अजुर स्फेयर के जरिए प्रोसेस किया जाएगा और एडवांस्ड एनालिटिक्स व AI सर्विस के जरिए रियल टाइम इनसाइट ब्रॉडकास्टर को दिया जाएगा। प्रेक्टिस और कोचिंग के दौरान इस डेटा को मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इस बैट का हार्डवेयर 'स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस' की ओर से बनाया गया है जबकि सॉफ्टवेयर और एनालिटिक्स को माइक्रोसॉफ्ट ने हैंडल किया है। हालांकि इस टेक्नोलॉजी को गुरुवार को लॉन्च किया गया लेकिन बहुत पहले से इसका ट्रायल किया जा रहा है। इस बैट को इस साल हुए तमिल नाडू प्रीमियर लीग में भी इस्तेमाल किया गया था।

anil kumble,cricket,power bat,microsoft,cricket news

‘पावर बैट’की लांचिंग के मौके कर कुंबले ने कहा, ‘हमारा मकसद रीयल-टाइम स्पोर्ट्स एनालिटिक्स का इस्तेमाल करते हुए प्रशंसकों को जोड़ना और खेल को उनके करीब लाना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकें निर्बाध हों और खेल को बाधित न करें।’

माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष पैगी जॉनसन ने बताया, ‘हम स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस से इसलिए जुड़े हैं, ताकि हम नई बातों और नए अनुभवों को क्रिकेट प्रशंसकों तथा खिलाड़ियों तक पहुंचा सकें। हमें उम्मीद है कि यह तकनीक खेल के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगी।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत