न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्रप्रदेश: महिला सब-इंस्पेक्टर ने पेश की मिसाल, भिखारी की लाश को दिया कंधा, अंतिम संस्कार भी किया

आंध्रप्रदेश के कासिबुग्गा पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा ने दो किलोमीटर तक एक भिखारी की लाश को कंधा दिया, जिसे कोई छूना नहीं चाहता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 10:31:22

आंध्रप्रदेश: महिला सब-इंस्पेक्टर ने पेश की मिसाल, भिखारी की लाश को दिया कंधा, अंतिम संस्कार भी किया

आंध्रप्रदेश के कासिबुग्गा पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा ने दो किलोमीटर तक एक भिखारी की लाश को कंधा दिया, जिसे कोई छूना नहीं चाहता था। सिरिशा ने भिखारी का अंतिम संस्कार भी किया। कोट्टूरू सिरिशा 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक लावारिश लाश मिली थी। यह लाश एक भिखारी की थी जिसने संभवत: ठंड या बीमारी से दम तोड़ दिया था। इस भिखारी की लाश खेत में पड़ी रही, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं की। मामले की सूचना मिलते ही कासीबुग्गा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वो मृतक के शव को श्मशान पहुंचाने में मदद करें।

सब इंस्पेक्टर सिरिशा के आग्रह के बावजूद भी मौके पर मौजूद कोई भी शख्स मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसे में सिरिशा ने खुद तय किया कि वो भिखारी का अंतिम संस्कार करेगी। इसके बाद एक मजदूर की मदद से सिरिशा ने भिखारी के शव को दो किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर बाहर लाई। इस दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी शव को को कंधा नहीं दिया। वहां मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे। अब सिरिशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिरिशा के हौसले को सलाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक सुर में लोग कह रहे हैं कि इस महिला पुलिस अधिकारी ने अपने कर्तव्य के प्रति जो जुनून दिखाया है वह यकीनन काबिल ए तारीफ है। एक यूजर ने लिखा 'वीर नारी शक्ति को सैल्युट'।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे