Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश में अंजान बीमारी, 200 से ज्यादा लोगों को आने लगे चक्कर, होने लगे बेहोश

आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के एलुरु में एक अज्ञात बीमारी फैल रही है। अलग-अलग इलाकों में रविवार दोपहर इस बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Dec 2020 5:26:55

आंध्र प्रदेश में अंजान बीमारी, 200 से ज्यादा लोगों को आने लगे चक्कर, होने लगे बेहोश

आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के एलुरु में एक अज्ञात बीमारी फैल रही है। अलग-अलग इलाकों में रविवार दोपहर इस बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों के ब्लड, खाने और पानी के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। सभी मरीजों की सीटी स्कैन और एक्सरे रिपोर्ट नॉर्मल आई है। हैरानी की बात यह है कि सभी मरीज अलग इलाकों के रहने वाले हैं। उनका आपस में कोई कॉन्टेक्ट नहीं है और हाल में वे किसी समारोह में शामिल भी नहीं हुए हैं।

एलुरु के गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ मोहन ने बताया कि बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक हमारे यहां लगभग 140 लोगों को भर्ती किया गया। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। मरीजों में चक्कर आने, सिरदर्द और मिर्गी जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
डॉक्टरों ने बताया कि सभी में एक जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। 76 महिलाओं और 46 बच्चों समेत बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है। छह साल की एक बच्ची को सीरियस हालत में विजयवाड़ा रेफर किया गया है। वहां एमरजेंसी मेडिकेयर सेंटर तैयार किया गया है। ज्यादातर मामले कोब्बारी थोटा, कोथापेटा, तोरपु वीधी और अरुंधति पेटा से सामने आए हैं।

वेस्ट गोदावरी और कृष्णा जिले के अलग-अलग अस्पतालों की मेडिकल टीमें प्रभावित इलाके में डेरा डाले हुए हैं। यहां स्पेशल कैंप्स में मरीजों का इलाज चल रहा है। डिप्टी CM, हेल्थ मिनिस्टर और आला अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। ज्वाइंट कलेक्टर ने बताया कि एलुरु म्युनिसिपल ऑफिस में कॉल सेंटर बनाया गया है। किसी भी एमरजेंसी में लोग यहां फोन कर सकते हैं। कुछ मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल से करीब 70 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मरीजों को इलाज से फायदा हो रहा है। वे सभी तेजी से रिकवर हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका