न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश / विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में आग से मरने वालों की संख्या हुई 10, PM मोदी ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 11:48:31

आंध्र प्रदेश / विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में आग से मरने वालों की संख्या हुई 10, PM मोदी ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस होटल का इस्तेमाल कोविड सेंटर के रूप में किया जा रहा था। घटना के वक्त यहां 40 मरीज थे। मेडिकल स्टाफ के भी 10 लोग थे। यह आग एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में लगी। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी खुद इस पूरे हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। रेड्‌डी ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर दुख जताया। मोदी ने कहा कि आंध्र के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से बात की है। हरसंभव मदद की जाएगी।

कृष्णा जिले के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर मोहम्मद इम्तियाज ने एएनआई को बताया, 'हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। करीब 22 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने पूरी बिल्डिंग खाली करा दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। हम आगे की जांच भी कर रहे हैं।'

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने भी घटना पर दुख जताया है। किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, 'विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में आग की खबर से हैरान और व्यथित हूं। राहत अभियान के लिए स्थानीय अथॉरिटी के साथ एनडीआरएफ की टीम भी जुट गई है। शोक संतप्तों के परिवारों के लिए प्रार्थना और अन्य लोग सुरक्षित हों।'

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'आज सुबह विजयवाड़ा कोविड सेंटर में आग दुर्घटना के बारे में जानने के बाद गहरी पीड़ा हुई। हादसे में मरने वालों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'

गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी गुरुवार को आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

संक्रमण के मामले में आंध्र प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। यहां 2।17 लाख कोरोना के केस आ चुके हैं। 85 हजार 486 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 939 मरीजों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर