न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिरुपति बालाजी में कोरोना, मंदिर स्टॉफ में 140 संक्रमित, इनमें 14 पुजारी भी शामिल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट के 140 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 पुजारी शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 2:08:55

तिरुपति बालाजी में कोरोना, मंदिर स्टॉफ में 140 संक्रमित, इनमें 14 पुजारी भी शामिल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट के 140 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 पुजारी शामिल हैं। केस बढ़ने के बाद अब मंदिर में कुछ दिन के लिए दर्शन बंद करने के लिए कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल दबाव बना रहे हैं। हालांकि, ट्रस्ट फिलहाल ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है।

8 जून को अनलॉक 1 के तहत मंदिर खोला गया था। 11 जून से यह आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। इसके 2 दिन बाद ही 13 जून से मंदिर के स्टॉफ में कोरोना के केस आने लगे थे। यहां करीब 6 हजार से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या 15 हजार तक गई, लेकिन मंदिर में कोरोना का असर देखते हुए अब भीड़ कम हो रही है। अभी रोज 8 से 9 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

दर्शन बंद करने की उठी मांग

मंदिर में संक्रमण बढ़ने के बाद अब यहां दर्शन बंद करने की मांग उठ रही है। गुरुवार को कर्मचारी संगठनों ने भी ट्रस्ट से मांग की है कि मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया जाए, ताकि बाकी कर्मचारियों और पुजारियों में कोरोना फैलने से रोका जा सके। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र सरकार से मांग की है कि स्थिति को बिगड़ने से पहले जरूरी कदम उठाने चाहिए। हालाकि, ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का कहना है कि मंदिर में स्थिति अभी नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर फिर से बंद करने का कोई मतलब नहीं है। जो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।

पुख्ता इंतजाम के बावजूद कोरोना में मंदिर में किया प्रवेश

तिरुपति बालाजी भारत का शायद इकलौता मंदिर है जहां कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ट्राय ओजोन स्प्रे सिस्टम लगाया गया है। इसमें मंदिर में आने वाले लोगों पर पूरे समय डिसइंफेक्टेंट का छिड़काव होता रहता है। जहां से लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं और कतार में लगते हैं वहां फव्वारों के जरिए लगातार सेनेटाइजेशन होता रहता है। इसके बावजूद मंदिर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बता दे, आंध्र प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 593 मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 44 हो गई। अद्यतन बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में महामारी से 40 मरीजों की मौत हो गई और 943 अन्य ठीक हुए जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर