न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा : आयोजनकर्ताओं को पता था ट्रैक पर मौजूद भीड़ के बारे में लेकिन हटाने का नहीं किया गया प्रयास, देखे वीडियो

एक वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है कि रावण दहन कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को इस बात की भलीभांति जानकारी थी कि पटरियों के ट्रैक पर भीड़ खड़ी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 5:08:54

अमृतसर ट्रेन हादसा : आयोजनकर्ताओं को पता था ट्रैक पर मौजूद भीड़ के बारे में लेकिन हटाने का नहीं किया गया प्रयास, देखे वीडियो

दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में प्रशासनिक लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के बाद लोगों में प्रशासन को लेकर काफी नाराजगी है। इस हादसे में तक़रीबन 61लोगों के मारे जाने की खबर है और 113 घायलों को अमृतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बता दे, शुक्रवार की शाम रावण दहन देखने आए लोगों पर से ट्रेन का गुजरी कई परिवारों की तो खुशियां ही उजर गईं। बताया जा रहा है कि रावण दहन देखने के लिए यह भीड़ जोड़ा फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी, तभी ट्रेन तेज रफ्तार में आई और कुचल कर चली गई। अब इस मामले में एक नया खुलासा यह सामने आया है कि आयोजनकर्ताओं और नवजोत कौर सिद्धू को पहले से रेलवे ट्रैक पर खड़ी भीड़ के बारे में पता था। दरहसल, एनडीटीवी पर जारी किए गए एक वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है कि रावण दहन कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को इस बात की भलीभांति जानकारी थी कि पटरियों के ट्रैक पर भीड़ खड़ी है।

amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab

इतना ही नहीं, पंजाब की कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को मंच पर मौजूद संचालक इशारा भी करता है और बताता है कि सैकड़ों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर खड़ी है और उनके आने का इंतजार कर रही है। जो वीडियो सामने आया है, वह दरअसल, पंजाबी में है। जिसमे संचालक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि "मैडम देखिए इन लोगों को कोई तकलीफ नहीं है... रेलवे ट्रैक पर खड़े होने पर। आपके लिये। अगर 500 ट्रेन भी यहां से गुजर जाये ....5000 लोग आपके लिये खड़े रहेंगे।" इस वीडियो से अब यह स्पष्ट हो रहा है कि ट्रैक पर मौजूद भीड़ के बारे में आयोजनकर्ताओं को पता था। मगर उन्होंने ट्रैक पर से लोगों को हटाने या खाली कराने के लिए न तो कोई प्रयास किया और न ही शायद प्रशासन ने इसकी सुध ली।

बता दे, अमृतसर ट्रेन हादसे की चपेट में आए मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक अभी तक 61 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 113 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शरीर को अमृतसर के सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में रखा गया है। वहीं, घायलों का इलाज अमनदीप अस्पताल (प्राइवेट), मिलिट्री हॉस्पिटल, हरतेज हॉस्पिटल (प्राइवेट), श्री गुरू राम दास हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस लिस्ट में मृतकों के नाम, उम्र, पति एंव पिता के नाम और घर का पता दिया गया है। इसके साथ ही घायलों के भी नाम, उम्र और पति एंव पिता का नाम दिया गया है, बाकि जांच-पड़ताल जारी है। वहीं, इन सूची में उन 11 लोगों के नाम भी शामिल हैं जिनके शरीर को अस्पताल में लाया गया था, इसमें 10 पुरुष (4 बच्चे और 6 पुरुष) के अलावा एक बुजुर्ग महिला शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल