न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा : पिछले 8 सालों में जब-जब दशहरा 'शुक्रवार' को पड़ा, हुआ दर्दनाक हादसा

अमृतसर में शुक्रवार की शाम रावन दहन के दौरान जोड़ा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई है और 72 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 11:54:47

अमृतसर ट्रेन हादसा : पिछले 8 सालों में जब-जब दशहरा 'शुक्रवार' को पड़ा, हुआ दर्दनाक हादसा

अमृतसर में शुक्रवार की शाम रावन दहन के दौरान जोड़ा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई है और 72 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना बड़ा था कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। हादसे के बाद ट्रैक के दोनों ओर 150 मीटर तक शव बिखरे हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे। इस दर्दनाक रेल हादसे के लिए रेलवे ने स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। बहरहाल, दशहरे के दिन यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जिसमें इतने लोगों की मौत हुई हो। इससे पहले भी दशहरे के दिन पटना में भगदड़ के दौरान करीब 33 लोगों की मौत हुई थी। अगर कुछ सालों के दशहरे की तिथि (दिन) पर गौर किया जाए तो शुक्रवार का दिन दशहरा के लिए शुभ नहीं रहे हैं। यानी पंजाब के अमृतसर रेल हादसे का फ्राइडे कनेक्शन है। अमृतसर हादसे का दिन भी वही था, चो चार साल पहले पटना में गांधी मैदान हादसे का दिन था। इन दोनों हादसों को जोड़ कर देखा जाए तो ऐसा लगता है कि दशहरा का शुक्रवार को होना कहीं से भी शुभ नहीं है।

दरअसल, अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार की शाम दशहरा Dussehra 2018 के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई। ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ। इस भयावह हादसे को देखते हुए पंजाब में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। मतलब अब तक की घटनाओं से लगता है कि दशहरे का शुक्रवार के दिन होना बड़े हादसे के संकेत ही हैं। अगर पिछले 8 सालों के दशहरे के 'दिन' पर गौर करें तो इन आठ सालों में कुल दो बार ही दशहरा 'शुक्रवार' को हुए हैं और इन दोनों 'शुक्रवार' को बड़े हादसे हुए, जिनमें कई जिंदगियां खत्म हो गईं। दरअसल, साल 2014 में पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान भगदड़ मचने से 33 लोगों की मौत हो गई थी और 29 लोग घायल हो गए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई थी जब लोग रावण दहन के बाद पटना के गांधी मैदान से वापस लौट रहे थे। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मैदान में इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। गांधी मैदान से बाहर निकलती भीड़ में कुछ लोगों ने तेजी से चलने के लिए आवाजें निकालनी शुरू कीं, हो हल्ला शुरू किया।

जानें 2010 के बाद दशहरे की तिथि:

2010- दशहरा (रविवार)
2011- दशहरा (गुरुवार)
2012- दशहरा (बुधवार)
2013- दशहरा (रविवार)
2014- दशहरा (शुक्रवार) - पटना में भगदड़ से करीब 33 लोगों की मौत
2015- दशहरा (गुरुवार)
2016- दशहरा (मंगलवार)
2017- दशहरा (शनिवार)
2018- दशहरा (शुक्रवार)- अमृतसर में ट्रेन हादसे में करीब 61 की मौत

एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान

इस भयावह हादसे को देखते हुए पंजाब में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल शोक रहेगा। सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।’ वही इसी बीच एक चौकाने वाली बात का खुलासा हुआ है। खबरे आ रही है कि जिस जगह रेल हादसा हुआ वहां पिछले साल दशहरे का आयोजन नहीं हुआ था। इस साल कांग्रेस पार्षद के बेटे ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूरे मामले में कांग्रेस पार्षद के बेटे सौरभ मिठू मदान का नाम सामने आ रहा है। दूसरी तरफ, जहां आयोजन किया गया था (खाली जमीन) और रेलवे ट्रैक के बीच 5 फ़ुट ऊंची दीवार थी, लेकिन तमाम लोग ऊंचाई से बेहतर नज़ारा देखने के लिए दीवार और ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जहां हादसा हुआ वह जगह जोड़ा फाटक से 400 फुट की दूरी पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन