न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा : मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी, 61 लोगों की मौत और 113 घायल

अमृतसर ट्रेन हादसे की चपेट में आए मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 3:31:25

अमृतसर ट्रेन हादसा : मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी, 61 लोगों की मौत और 113 घायल

अमृतसर ट्रेन हादसे की चपेट में आए मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक अभी तक 61 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 113 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शरीर को अमृतसर के सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में रखा गया है। वहीं, घायलों का इलाज अमनदीप अस्पताल (प्राइवेट), मिलिट्री हॉस्पिटल, हरतेज हॉस्पिटल (प्राइवेट), श्री गुरू राम दास हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस लिस्ट में मृतकों के नाम, उम्र, पति एंव पिता के नाम और घर का पता दिया गया है। इसके साथ ही घायलों के भी नाम, उम्र और पति एंव पिता का नाम दिया गया है, बाकि जांच-पड़ताल जारी है। वहीं, इन सूची में उन 11 लोगों के नाम भी शामिल हैं जिनके शरीर को अस्पताल में लाया गया था, इसमें 10 पुरुष (4 बच्चे और 6 पुरुष) के अलावा एक बुजुर्ग महिला शामिल है। बता दे, अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार की शाम दशहरा dussehra 2018 के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई। ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ।

हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने अमृतसर (Amritsar) में ट्रेन हादसे के पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि 01832223171 और 01832564485 नंबरों पर फोन करके हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है। मनावला स्टेशन का फोन नंबर 0183-2440024, 0183-2402927 और फिरोजपुर का हेल्पलाइन नंबर 01632-1072 है।

amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab amritsar train accident,shekhar kapoor,twitter,dussehra crowd,amritsar train accident,train accident,amritsar accident,amritsar,amritsar train,punjab

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा- हमारी कोई गलती नहीं, ड्राइवर पर रेलवे नहीं करेगा कार्रवाई!

इस पूरे हादसे पर जिम्मेदारी लेने से मना करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि ड्राइवर ने स्पीड कम की थी। अगर इमरजेंसी ब्रेक लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जगह अंधेरा था और ट्रैक थोड़ा घुमावदार था।जिसकी वजह से ड्राइवर को ट्रैक पर बैठे लोग नज़र नहीं आए। उन्होंने कहा कि गेटमैन की ज़िम्मेदारी सिर्फ गेट की होती है। हादसा इंटरमीडिएट सेक्शन पर हुआ, जो कि एक गेट से 400 मीटर दूर है, वहीं दूसरे गेट से 1 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने साफ कहा कि हमारी कोई गलती नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस मामले में रेलवे की तरफ से जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे। वहीं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भी रेलवे की गलती होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हादसे से कुछ दूर पहले ट्रैक पर कर्व है, इस वजह से संभव है कि उसे भीड़ दिखी ही नहीं हो। उन्होंने सवाल किया कि ड्राइवर गाड़ी चलाएगा या इधर-उधर देखेगा? वहीं फिरोजपुर डीआरएम ने भी कहा है कि इस हादसे में ट्रेन के ड्राइवर की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने कहा, "ट्रेन 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही थी।ड्राइवर ने ब्रेक लगाई। हादसे के वक़्त स्पीड 68 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। ट्रेन को रोकने के लिए 600 - 700 मीटर पहले ब्रेक लगाना पड़ता है। ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया था, शोर की वजह से लोगों ने सुना नहीं।

मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ही इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की और कहा कि वह राहत एवं बचाव अभियान के व्यक्तिगत निरीक्षण के लिए मौके पर जा रहे हैं। इसी के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के डीसी को ट्रेन हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए 3 करोड़ रुपये भी दिए। "

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत