न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा: सिद्धू की पत्नी के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज, रेलवे और पंजाब सरकार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का भी नोटिस

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में अमृतसर हादसे को लेकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ मामला दायर किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 8:38:26

अमृतसर ट्रेन हादसा: सिद्धू की पत्नी के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज, रेलवे और पंजाब सरकार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का भी नोटिस

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में अमृतसर हादसे को लेकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ मामला दायर किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रेलवे और पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन के दौरान करीब 62 लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई थी। मृतकों में बिहार के प्रवासी भी शामिल थे।

- सिद्धू के बचाव में कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ और पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा आगे आए और उन्होंने घटना के लिए रेल अधिकारियों को दोषी ठहराने का प्रयास किया।

- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इजरायल गए हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से स्थिति की समीक्षा की और उन्हें प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

- इस हादसे से नाराज लोगों ने रविवार को पथराव किया था और सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी। वे पटरियों पर बैठ गए थे जहां दुर्घटना हुई। बाद में उन्हें अधिकारियों द्वारा हटा दिया गया।

- समीक्षा बैठक के दौरान, अधिकारियों ने सिंह को बताया कि एक को छोड़कर सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है।

- इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमृतसर दुर्घटना को लेकर सोमवार को रेलवे और पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया।

- नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा कि रेल पटरियों पर लोगों के बैठने को ‘समझदारी भरा काम' नहीं कहा जा सकता, लेकिन साथ ही इस ‘भयावह घटना' के पीछे ‘जिले के अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट है।'

- एनएचआरसी प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से चार हफ्तों में मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया।

amritsar train accident,saurabh madan mithu,amritsar train tragedy,railway,punjab cm captain amarinder singh,dussehra accident,punjab train mishap,punjab train accident,amritsar train accident live updates,train hits ravana effigy,amritsar,dussehra 2018,train accident in amritsar,punjab rail accident,amritsar train tragedy,live updates,dussehra,dussehra 2018,indian railways,ndrf,train accident live

मारे गए लोगों के परिवारों को सिद्धू ने लिया गोद, कहा- ताउम्र सँभालने को तैयार

वही दूसरी तरफ अमृतसर ट्रेन हादसे में मरे लोगों की जिम्‍मेदारी अब नवजोत सिंह सिद्धू लेंगे। अमृतसर रेल हादसे को लेकर विरोधियों के निशाने में आ चुके नवजोत सिंह सिद्धू और उसकी पत्‍नी नवजोत कौर ने ऐलान किया है कि वह सभी परिवार की जिम्‍मेदारी उठाएंगे। उन्‍होंने कहा, 'अगर किसी परिवार में कोई कमाने वाला या संभालने वाला नहीं है तो मैं और मेरी पत्नी उनको ताउम्र संभालेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह परिवार के किसी सदस्‍य को नौकरी दिलाने की कोशिश भी करेंगे।'

वहीं इस दौरान सिद्धू ने एक विडियो भी दिखाया कि DMU ट्रेन वास्तव में रोजाना कितनी स्पीड में जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय ट्रेन की हेडलाइट भी नहीं जल रही थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को भारतीय रेलवे पर निशाना साधते हुए उसके कामकाज पर कई सवाल उठाये और पूछा कि कैसे ट्रेन के लोको पायलट को ‘क्लीन चिट' दी जा रही है। सिद्धू ने पूछा, ‘‘आपने कौन से आयोग का गठन किया था कि आपने एक दिन में उसे (लोको-पायलट) क्लीन चिट दे दी। क्या चालक स्थाई था या वह एक दिन के लिए काम में लगा हुआ था। आप क्यों नहीं कहते हो?" उन्होंने दावा किया, ‘‘जब आप गाय के लिए (ट्रेन) रोकते हैं, कोई ट्रैक पर बैठे पाया गया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है। आप लोगों को रौंदते हुए निकल जाते हो और आप नहीं रुके। ट्रेन की गति क्या थी? यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी...सनसनाते हुए निकल गयी।''

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल