न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा: मारे गए लोगों के परिवारों को सिद्धू ने लिया गोद, कहा- ताउम्र सँभालने को तैयार

अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुए भीषण हादसे में मारे गए लोगों की जिम्‍मेदारी अब नवजोत सिंह सिद्धू लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 8:12:13

अमृतसर ट्रेन हादसा: मारे गए लोगों के परिवारों को सिद्धू ने लिया गोद, कहा- ताउम्र सँभालने को तैयार

अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुए भीषण हादसे में मारे गए लोगों की जिम्‍मेदारी अब नवजोत सिंह सिद्धू लेंगे। अमृतसर रेल हादसे को लेकर विरोधियों के निशाने में आ चुके नवजोत सिंह सिद्धू और उसकी पत्‍नी नवजोत कौर ने ऐलान किया है कि वह सभी परिवार की जिम्‍मेदारी उठाएंगे। उन्‍होंने कहा, 'अगर किसी परिवार में कोई कमाने वाला या संभालने वाला नहीं है तो मैं और मेरी पत्नी उनको ताउम्र संभालेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह परिवार के किसी सदस्‍य को नौकरी दिलाने की कोशिश भी करेंगे।'

वहीं इस दौरान सिद्धू ने एक विडियो भी दिखाया कि DMU ट्रेन वास्तव में रोजाना कितनी स्पीड में जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय ट्रेन की हेडलाइट भी नहीं जल रही थी।

इससे पहले अमृतसर रेल हादसे को लेकर मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी नवजोर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरपुर में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्‍ना हाशमी ने यह मामला दर्ज कराते हुए हादसे के लिए नवजोत कौर को जिम्‍मेदार बताया है। इस मामले में अब तीन नवंबर को सुनवाई होगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को भारतीय रेलवे पर निशाना साधते हुए उसके कामकाज पर कई सवाल उठाये और पूछा कि कैसे ट्रेन के लोको पायलट को ‘क्लीन चिट' दी जा रही है। सिद्धू ने पूछा, ‘‘आपने कौन से आयोग का गठन किया था कि आपने एक दिन में उसे (लोको-पायलट) क्लीन चिट दे दी। क्या चालक स्थाई था या वह एक दिन के लिए काम में लगा हुआ था। आप क्यों नहीं कहते हो?" उन्होंने दावा किया, ‘‘जब आप गाय के लिए (ट्रेन) रोकते हैं, कोई ट्रैक पर बैठे पाया गया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है। आप लोगों को रौंदते हुए निकल जाते हो और आप नहीं रुके। ट्रेन की गति क्या थी? यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी...सनसनाते हुए निकल गयी।''

गौरतलब है कि अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान DMU ट्रेन की चपेट में आने से 62 लोगों की मौत हो गई और करीब इतने ही लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद से रेलवे और पंजाब सरकार सवालों के घेरे में है। रेलवे ने इसमें अपनी तरफ से किसी भी प्रकार की चूक होने से इनकार किया है। रेल राज्य मंत्री, रेलवे बोर्ड प्रमुख और डीआरएम तीनों ने ही ट्रेन के ड्राइवर का बचाव किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत