Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, रविंद्र नाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

दोपहर दो बजे बोलपुर में वे रोड शो करेंगे। शाह शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। भाजपा के चुनावी अभियान के लिहाज से बोलपुर काफी अहम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 1:28:12

अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, रविंद्र नाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने मिदनापुर में एक रैली को संबोधित कर ये बता दिया कि इस बार ममता बनर्जी के लिए सत्ता की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। बता दें कि इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जोर का झटका देते हुए शाह ने शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी में शामिल करवाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे शांति निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विश्वभारती विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद बांग्लादेश भवन सभागार में उनका भाषण होगा। दोपहर दो बजे बोलपुर में वे रोड शो करेंगे। शाह शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। भाजपा के चुनावी अभियान के लिहाज से बोलपुर काफी अहम है।

अमित शाह के बीरभूम पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि बीरभूम टीएमसी का गढ़ माना जाता है। यह संसदीय क्षेत्र कभी कम्युनिस्ट पार्टी का अभेद किला था। 1971 से 2014 तक लगातार यहां कम्युनिस्ट पार्टी का राज रहा। इनमें चार बार सरादिश रॉय और सात बार दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी ने चुनाव जीता। 2014 में तृणमूल कांग्रेस ने यह किला जीत लिया। दो बार से इस सीट पर उसी का कब्जा है।

दौरे का पहला दिन धमाकेदार रहा

शाह ने अपने दौरे की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। मिदनापुर में हुई उनकी रैली में तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद, पूर्व सांसद और CM ममता बनर्जी के खास रहे शुभेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। यहां अमित शाह ने कहा कि अच्छे लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं।

शाह ने रामकृष्ण आश्रम से मिशन बंगाल शुरू किया

अमित शाह ने मिशन बंगाल की शुरुआत रामकृष्ण आश्रम जाकर की। यहां उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर गए और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस के घर आकर नई ऊर्जा का अनुभव कर रहा हूं। 20 दिसंबर को शाह के प्रोग्राम

- गृह मंत्री अमित शाह शांति निकेतन पहुंचे हैं। यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में उनका भाषण होगा।
- यहां से वह बीरभूम के लिए रवाना हो जाएंगे। वह बीरभूम के श्यामबती, पारुलदंगा में दोपहर 12:50 बजे बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे।
- दोपहर दो बजे अमित शाह बोलपुर में स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक रोड शो करेंगे।
- शाम 4:45 बजे वह मोहोर कुटीर रिसॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका