न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 जून से दिल्ली में रोज होंगे 18000 कोरोना टेस्ट, रेलवे देगा और 500 कोच

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 3:00:32

20 जून से दिल्ली में रोज होंगे 18000 कोरोना टेस्ट, रेलवे देगा और 500 कोच

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि 20 जून तक दिल्ली सरकार प्रति दिन 18000 टेस्ट करेगी। कंटेनमेंट ज़ोन में घर-घर जाकर ट्रेसिंग और मेपिंग होगी। वहीं, 15 दिन के अंदर रेलवे के और 500 कोच कोविड बेड बनाने के लिए मुहैया करा दिए जाएंगे। बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्राइवेट अस्पतालों के चार्ज को फिक्स करने की मांग की गई। हालांकि, मीटिंग में लॉकडाउन को लेकर किसी भी पार्टी की तरफ से कोई सुझाव नहीं दिया गया। आदेश गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने टेस्टिंग चार्ज को 50 फीसदी कम करने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मौके एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है, हमें साथ मिलकर कोरोना से लड़ाई लड़नी होगी।

बता दे, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2 हजार 224 नए मरीज सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 41 हजार 182 पहुंच गई है।

बैठक की महत्वपूर्ण बातें

- सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि 15 दिन के बाद 500 और रेलवे कोच उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे दिल्ली में 37 हजार बेड दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और रेलवे कोच को मिलाकर होंगे।

- अमित शाह ने कहा कि जहां जिस चीज़ की कमी होगी, उसको सुधारा जाएगा। प्राइवेट अस्पताल में जैसे मनमानी हो रही है, उस पर चार्जेज तय किए जाएंगे।

- अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक दल में विचार के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह समय आपसी मतभेद का नहीं है। हमें इस महामारी से सामूहिक रूप से एकजुट होकर लड़ना होगा।

- अमित शाह ने कहा कि कल से हम लोग दिल्ली में काढ़ा डिस्ट्रीब्यूशन और मास्क डिस्ट्रीब्यूशन का अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो दो गज की दूरी की बात कही थी, उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में 20 तारीख से रोजाना 18,000 टेस्टिंग की जाएगी। एक नई टेस्टिंग टेक्निक आई है, जिसकी कीमत महज 450 रुपये है और रिजल्ट 15 मिनट में मिल जाएगा। हम जल्द ही दिल्ली में इसे शुरू करेंगे।

बता दे, इससे पहले दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कल रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। इसके बाद अमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की। इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री