Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

US Election Results 2020 : बाइडन जीत के करीब, कहा - राजनीति कभी-कभी गंदी हो जाती है, पर अंत में हम ही जीतेंगे

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और जो बाइडन में कौन अमेरिका का नया राष्ट्रपति कौन होगा ये चुनाव के तीन दिन बाद भी स्पष्ट तौर पर साफ नहीं हो सका।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 11:34:01

US Election Results 2020 : बाइडन जीत के करीब, कहा - राजनीति कभी-कभी गंदी हो जाती है, पर अंत में हम ही जीतेंगे

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और जो बाइडन में अमेरिका का नया राष्ट्रपति कौन होगा ये चुनाव के तीन दिन बाद भी स्पष्ट तौर पर साफ नहीं हो सका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हार मानने को तैयार नहीं हैं। वे काउंटिंग रोकने की मांग कर रहे हैं। अब तक डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडन ने 264 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं, जो बहुमत के आंकड़े 270 से सिर्फ 6 वोट कम है। ट्रंप के 214 वोट हैं। हालांकि, अभी कुछ राज्यों में काउंटिंग जारी है। इस बीच ट्रंप ने वोटों की गिनती को रोकने की बात कही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन 253 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 214 वोट हैं। बाइडन ने अपनी ही पार्टी के बराक ओबामा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार सुबह तक बाइडन 7 करोड़ 10 लाख पॉपुलर वोट हासिल कर चुके थे। जबकि 2008 में ओबामा को 6 करोड़ 94 लाख 98 हजार 516 वोट मिले थे।​​​​​​​
जीत के करीब पहुंच चुके डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने ट्रंप के आरोपों पर पलटवार किया है। अपने होम स्टेट डेलावेयर के विलमिंग्टिन में बाइडेन ने कहा कि राजनीति कभी-कभी गंदी हो जाती है। जब तक हर वोट नहीं गिना जाता, तब तक धैर्य बनाए रखें। इसमें कोई शक नहीं कि जब काउंटिंग खत्म हो जाएगी तो हम ही विजेता होंगे।

CNN की खबर के मुताबिक, जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रंप को 49.4% और जो बाइडन को भी 49.4% वोट मिले हैं। वहीं, वोटों की बात करें तो ट्रंप को 24 लाख 47 हजार 15 वोट मिले हैं। जबकि जो बाइडन को 24 लाख 44 हजार 518 वोट मिले हैं। जॉर्जिया उन पांच राज्यों में से एक है जो हार-जीत में निर्णायक हैं। उधर, फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के एक बड़े ग्रुप को बैन कर दिया है, जिन्होंने ‘Stop the steal’ का कैंपेन शुरू किया था। ग्रुप में हिंसा फैलाने की बात हो रही थी और वोटों की गिनती में धांधली रोके जाने की अपील की गई थी।

ट्रम्प चुनावी धांधली का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, अब उनकी ही पार्टी के लोग इससे सहमत नहीं। उटाह के सीनेटर मिट रोमनी ने कहा- लोकतंत्र में हर वोट की गिनती जरूरी है। लोकतंत्र, संविधान और अमेरिकी लोगों पर भरोसा रखें। काउंटिंग बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। सीनेटर पैट टूमी ने कहा- पेन्सिलवेनिया में कानूनी तौर पर हुई वोटिंग का हर वोट गिना जाना चाहिए, चाहे यह प्रॉसेस कितना ही लंबा क्यों न हो। आखिर में हर पार्टी को नतीजों को स्वीकार करना चाहिए। फिर वे चाहे जीतें या हारें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका