न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में भी मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, अब तक कुल 52 मरीजों की हुई पहचान

ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन अब अमेरिका में मिला है। वायरस का ये नया रूप 50 फीसदी तेजी से फैल रहा है। कोरोना का ये नया स्ट्रेन ब्रिटेन से अलग है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 2:42:14

अमेरिका में भी मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, अब तक कुल 52 मरीजों की हुई पहचान

ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन अब अमेरिका में मिला है। वायरस का ये नया रूप 50 फीसदी तेजी से फैल रहा है। कोरोना का ये नया स्ट्रेन ब्रिटेन से अलग है। व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस टास्कफोर्स ने इस नए वेरिएंट को लेकर सरकार को आगाह किया है। टास्कफोर्स ने अलग-अलग राज्यों को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक दोगुने रफ्तार से इसका संक्रमण फैल रहा है। साथ ही कहा है कि वायरस के इस नए वैरिएंट को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की कड़ाई से पालन करने की भी जरूरत है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के पूर्व कमिश्नर स्कॉट गोटलिब ने शुक्रवार को सीएनबीसी न्यूज को बताया कि टास्क फोर्स को जो नया स्ट्रेन मिला है वो ब्रिटेन वाले स्ट्रेन की तरह व्यवहार कर रहा है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन के नए कोरोनावायरस वायरस के अब तक कुल 52 मामलों की पहचान की गई है, जिसमें 26 कैलिफोर्निया में, फ्लोरिडा में 22, कोलोराडो में दो और जॉर्जिया और न्यूयॉर्क में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं।

ब्रिटेन में पहली बार पहचाने गए वेरिएंट दूसरे वेरिएंट की तुलना में अधिक आसानी से और तेज़ी से फैलता है। CDS के अनुसार फिलहाल ऐसे कोई सबूत नहीं है जिससे ये कहा जाए कि ये ज्यादा अधिक गंभीर बीमारी लेकर आ रहा है या फिर इससे मौत का खतरा बढ़ रहा है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 2,686 से अधिक संक्रमितों की मृत्यु हुई और अब तक इस देश में कोविड-19 से 3,61,453 लोगों की जान जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में मिले 2.90 लाख नए मरीज

अमेरिका में पिछले 24 घंटे करीब 2 लाख 90 हजार मामले सामने आए हैं। और 3,676 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। शनिवार सुबह तक अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 21,857,293 हो गया और इसके कारण हुई मौतों की संख्‍या 368,736 हो गई है। अमेरिका में वैक्सीनेशन भले ही शुरू हो गया हो लेकिन, यहां हालात फिलहाल काबू में आते नहीं दिखते। हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को देश के अस्पतालों में कुल मिलाकर एक लाख 30 हजार नए मरीज भर्ती हुए। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट में भी इसी आंकड़े की पुष्टि की गई है। यह लगातार 38वां दिन था जब देश के अस्पतालों में एक लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हुए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह