न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका: Pfizer Vaccine लगवाने के 16 दिन बाद डॉक्‍टर की हुई मौत, प‍त्‍नी ने वैक्सीन को ठहराया ज‍िम्‍मेदार

अमेरिका के मियामी शहर में डॉक्‍टर ग्रेगरी माइकल (56) की फाइजर की कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाने के 16 दिन बाद मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 10:22:37

अमेरिका: Pfizer Vaccine लगवाने के 16 दिन बाद डॉक्‍टर की हुई मौत, प‍त्‍नी ने वैक्सीन को ठहराया ज‍िम्‍मेदार

अमेरिका में फाइजर (Pfizer) और मॉडर्ना (Moderna) की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद होने वाली एलर्जी (Allergy) के मामले बढ़ते जा रहे है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, CDC ने कहा है कि फाइजर (Pfizer) की वैक्सीन लगाने के बाद गंभीर एलर्जिक रिएक्शन के अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) अब मामलों को मॉनिटर कर रहा है। वहीं, अमेरिका के मियामी शहर में डॉक्‍टर ग्रेगरी माइकल (56) की फाइजर की कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाने के 16 दिन बाद मौत हो गई। डॉक्‍टर ग्रेगरी की रविवार सुबह अचानक से रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी दुर्लभ बीमारी होने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉक्‍टर ग्रेगरी की प्‍लेटलेट्स जीरो तक पहुंच गए थे।

डॉक्‍टर ग्रेगरी की पत्‍नी हेइदी नेकेलमान ने कहा कि फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन ने कहीं न कहीं से इस बीमारी को पैदा किया। हेइदी नेकेलमान ने डेलीमेल से कहा, 'मेरा मानना है कि डॉक्‍टर ग्रेगरी की मौत का सीधा संबंध वैक्‍सीन से है। इसकी कोई और व्‍याख्‍या नहीं हो सकती है।'

हेइदी नेकेलमान ने कहा 18 दिसंबर को उनके पति को कोरोना वैक्‍सीन लगने से पहले वह पूरी तरह से स्‍वस्‍थ और एक्टिव थे। यही नहीं डॉक्‍टर को पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। पत्‍नी ने कहा कि वैक्‍सीन लगने के बाद उनके पति के खून में रहस्‍यमय गड़बड़ी आ गई थी।

हेइदी ने कहा, 'डॉक्‍टर ग्रेगरी पूरी तरह से स्‍वस्‍थ थे। वह सिगरेट भी नहीं पीते थे। कभी कभी ही वह शराब पीते थे। वह व्‍यायाम करते थे और समुद्र में गोते लगाते थे। उन्‍होंने मेरे पति की हर तरह से जांच की। यहां तक कि कैंसर की भी जांच की गई और उनके अंदर कुछ भी गलत नहीं पाया गया।'

प्‍लेटलेट्स जीरो तक पहुंच गए

हेइदी ने कहा, 'प्‍लेटलेट्स को छोड़कर खून की सारी जांच सामान्‍य आई। प्‍लेटलेट्स जीरो तक पहुंच गए। पहली बार डॉक्‍टर ग्रेगरी की जांच कर रहे डॉक्‍टरों ने सोचा कि यह गलती से हुआ है। इसलिए उन्‍होंने दोबारा जांच की तो केवल एक प्‍लेटलेट दिखाई दिया। इसके बाद भी डॉक्‍टर ग्रेगरी सामान्‍य थे और ऊर्जा से भरे हुए थे। डॉक्‍टरों ने ग्रेगरी को घर नहीं जाने की सलाह दी क्‍योंकि यह बहुत ही खतरनाक था। इससे उनके सिर में बहना शुरू हो जाता और उनकी मौत हो जाती है।' प्‍लेटलेट्स आमतौर पर 1,50,000 से 4,50,000 के बीच रहते हैं।

वैक्सीन के 3 दिन बाद दिखा साइड इफेक्‍ट

बताया जा रहा है कि वैक्‍सीन लगने के बाद डॉक्‍टर ग्रेगरी के अंदर तत्‍काल कोई साइड इफेक्‍ट नहीं देखा गया था। हालांकि 3 दिन बाद जब डॉक्‍टर नहा रहे थे, उस समय उन्‍होंने देखा कि हाथ और पैर पर खून की तरह से लाल चकत्‍ते पड़े हुए हैं। जब उन्‍होंने खुद ही अपने माउंट सिनाई मेडिकल सेंटर में अपनी जांच की तो अन्‍य डॉक्‍टरों को पता चला कि वह प्‍लेटलेट की भारी कमी से जूझ रहे हैं। इसी अस्‍पताल में डॉक्‍टर ग्रेगरी को टीका लगाया गया था।

फाइजर कंपनी ने कही ये बात

उधर, इस मौत पर फाइजर कंपनी ने कहा है कि उन्‍हें डॉक्‍टर ग्रेगरी के 'बहुत ही असामान्‍य' मौत की जानकारी है और वे इसकी और ज्‍यादा जांच कर रहे हैं। कंपनी के प्रवक्‍ता ने कहा, 'इस समय हम नहीं मानते हैं कि वैक्‍सीन का डॉक्‍टर ग्रेगरी की मौत से कोई सीधा संबंध है।'

पुर्तगाल में महिला हेल्‍थ वर्कर की मौत

बता दे, इससे पहले पुर्तगाल में फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन लेने के दो दिन बाद कैंसर के अस्‍पताल में काम करने वाली एक महिला हेल्‍थ वर्कर की मौत हो गई। सोनिया असेवेदो (41) की कोरोना वैक्‍सीन लेने के करीब 48 घंटे बाद बाद नए साल के दिन 'अचानक से मौत' हो गई। बताया जा रहा है कि वैक्‍सीन लगवाने के बाद उनके अंदर कोई साइड इफेक्‍ट नहीं देखा गया था। सोनिया के पिता अबिलियो असेवेदो ने एक पुर्तगाली अखबार से बातचीत में कहा, 'मेरी बेटी ठीक थी। उसे कोई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम नहीं थी। बेटी ने कोरोना वैक्‍सीन लगवाया था लेकिन उसे कोई लक्षण नहीं था। मैं नहीं जानता कि क्‍या हुआ। मैं केवल जवाब चाहता हूं।' उन्‍होंने कहा, 'मैं केवल यह जानना चाहता हूं कि क‍िस वजह से मेरी बेटी की मौत हो गई।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत